पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) राजभवन से अपने घर राबड़ी आवास पहुंचे. यहां बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ता और समर्थक उनसे मिलने और बधाई देने के लिए पहले से उनका इंतजार कर रहे थे. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) ने इन सभी लोगों से मुलाकात कर उनकी बधाई स्वीकार की. तेजस्वी के स्वागत में आरजेडी (RJD) कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की जिससे यहां होली और दीपावली जैसा माहौल बन गया. तेजस्वी के उपमुख्यमंत्री बनने की खुशी में आरजेडी के कार्यकर्ता टांगे (घोड़ा गाड़ी) पर लड्डू लेकर आए थे जिसे उन्होंने सबको बांट कर मुंह मीठा कराया.
मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…