3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

बड़ी खबर: यूपी में मौत का तांडव! समरसेबल निकालने उतरे 3 लोगों की मौत; बंद कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आए, 1 गंभीर..

बड़ी खबर: यूपी में मौत का तांडव! समरसेबल निकालने उतरे 3 लोगों की मौत; बंद कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आए, 1 गंभीर..

बड़ी खबर: चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बंद कुएं में फंसा समरसेबल पंप निकालने उतरे चार लोग अचानक जहरीली गैस की चपेट में आ गए और कुएं के अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

एक-एक कर कुएं में उतरे थे चार लोग

जानकारी के मुताबिक, किड़हिरा गांव में कुएं के भीतर लगा समरसेबल पंप खराब हो गया था। उसे बाहर निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक-एक कर चार लोग कुएं के अंदर उतरे। बताया गया कि कुएं में पहले से जहरीली गैस मौजूद थी, जिसकी चपेट में आने के बाद चारों लोग अचानक अचेत हो गए।

कुएं से जवाब नहीं मिलने पर मचा हड़कंप

कुएं के अंदर जाने के बाद जब काफी देर तक बाहर मौजूद लोगों को कोई हलचल दिखाई नहीं दी और पुकारने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया राहत-बचाव अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही शहाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चारों लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं समशेर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी हालत को देखते हुए उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, प्रथम दृष्टया कुएं में लंबे समय से जमा जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कुएं के अंदर मीथेन या कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस मौजूद हो सकती थी। इसी गैस के संपर्क में आने से चारों लोग बेहोश हुए और दम घुटने से तीन की मौत हो गई।

गांव में पसरा मातम, परिजनों में मचा कोहराम

हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कुएं में किस तरह की गैस जमा थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कुएं में उतरते समय सुरक्षा का ध्यान नहीं रखना बना सवाल

बंद कुएं में लंबे समय से जमा जहरीली गैस को लेकर भी सुरक्षा के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया जहरीली गैस के कारण दम घुटने को हादसे की वजह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।