सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपने दोस्तों के साथ यूएस ट्रिप पर हैं. न्यूयॉर्क में रुकने के दौरान सारा बुधवार को कोलंबिया यूनिवर्सिटी गईं और वहां पहुंच कर पुराने दिनों की यादों में खो गईं. अपने अल्मा मैटर पहुंच कर सारा ने इंस्टाग्राम पर वहां की झलक तो दिखाई ही साथ ही साल 2016 में पढ़ाई के दौरान बिताए हुए पुराने दिनों की यादें भी ताजा की.
सारा अली खान ना सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि काफी बुद्धिमान भी हैं. सारा बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज थीं. सारा ने अपनी स्कूली पढ़ाई तो मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है लेकिन ग्रेजुएशन कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पूरी की.

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है