देखिए “नौकर” वाला “चोर” – इस तरह से घोंटा विश्वास का गला
कानपुर से वायरल हो रहे एक वीडियो यह जाहिर कर देता है कि अपनों की पीठ पर कैसे वार किया जा सकता है। क्योंकि जिस जगह विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिथियों का स्वागत किया जाता हो, वहां किसी अपने के द्वारा ही चोरी जैसे वारदात को बड़ी ही आसानी से अंजाम दिया गया हो यह किसी विश्वासघात से कम नहीं होगा। लेकिन एक यह भी कहा गया है कि चोर कितना भी शातिर हो पर कोई न कोई सुराग अपने तक पहुंचने के लिए छोड़ ही जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ इस वारदात में भी, जिसका खुलासा होने पर मालिक को न केवल हैरानी हुई बल्कि उसका विश्वास इस कदर टूटा कि अब वह अपने ही वर्कर को सलाखों के पीछे देखना चाहता है।
कानपुर के बारा सिरोही इलाके में एक फैमली रेस्टोरेंट है, जिसके मालिक सोबरन सिंह अपने प्रतिष्ठान में आने वाले अतिथियों का स्वागत जोरदारी से करते हैं और उनकी इस सफल मेहनत के पीछे उनके रेस्टोरेंट में काम करने वाले वह युवक हैं जिसे सोबरन सिंह कभी भी अपना वर्कर नहीं समझते थे। इसलिए वह अपना पूरा रेस्टोरेंट अपने वर्कर के हाथों में दे रखते थे, लेकिन मंगलवार की सुबह जैसे ही सोबरन सिंह रेस्टोरेंट पहुंचे तो हक्का-बक्का रह गए। क्योंकि सोबरन सिंह की गुल्लक में रखे पैतीस हजार रुपए गायब थे। इस वारदात को लेकर सोबरन सिंह इस बात से अचंभित थे कि आखिरकार चोरी कौन कर सकता है।
कुछ देर बाद सोबरन सिंह ने थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और पहला शक वर्करों पर जताया, लेकिन सोबरन सिंह ऐसा मानने से इंकार करते रहे। तभी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो को खंगाला। बस क्या था पूरा का पूरा सच सामने आ गया, जिसको देख सोबरन सिंह को एहसास हुआ कि उनके साथ विश्वासघात हो चुका है। क्योंकि फुटेज में जिस चोर को चोरी करते और रेस्टोरेंट की जाली पार करते देखा गया वह कोई और नहीं था, बल्कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला आर्यन पुत्र गोलू था, जिसकी तलाश अब शुरू कर दी गई है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21