3

Recent News

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

3

Recent News

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Breaking News

Kannauj News : पुलिस ने जैन मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, चोरी का सामान सहित नकदी बरामद 

( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )

कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने एक प्रेस वार्ता करते हुए नगर के मोहल्ला छिपट्टी के जैन मंदिर कार्यालय में हुई चोरी समेत अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी का माल सहित नकदी बरामद की है। इसके साथ ही पकड़े गए अभियुक्त

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि विगत एक अक्टूबर की रात्रि में श्री दिगम्बर जैन चंद्रप्रभु मन्दिर छिपटटी के कार्यालय के ताले को तोड़कर उसमें रखे 2 लाख सात हजार रुपये व पूजा में उपयोग किये जाने वाला चांदी का सामान की चोरी हुई थी, जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने दिगम्बर जैन समिति की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया था। प्रभारी एसओजी टीम कमल भाटी एवं कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने आज एक अभियुक्त जहरूददीन उर्फ फन्नू पुत्र अमिरूददीन उर्फ जंगली नि0 ग्राम मझपुरवा थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज को भूडा मन्दिर कन्नौज से गिरफ्तार किया।

सोने चांदी के आभूषण सहित चोरी का माल हुआ बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में पुलिस ने 06 तोला सोने के एवं चांदी के आभूषण, 10 किलो रेजगारी, दो लाख उन्तालीस हजार रूपये बरामद किये गये। एसपी ने बताया कि जनपद कन्नौज में हुई जैन मन्दिर कार्यालय में चोरी एवं 02 अन्य चोरियो का खुलासा, चोरी गये सोने चांदी के आभूषण, मन्दिर से चोरी गये चांदी का सामान, 10 किलो रेजगारी अनुमानित मुल्य पांच लाख रूपये एवं दो लाख उन्तालीस हजार रूपये नगद बरामद किए। 

रैकी करने के बाद देते थे चोरी की घटना को अंजाम

अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सांय काल में अपने घर से अकेले ही टैम्पो या पब्लिक साधन से जहां चोरी करनी होती है उस क्षेत्र में आ जाता है, और रैकी करता है, जिन घरो में ताला लगा होता है उन्ही घरों को चिन्हित कर रात में उनका ताला तोडकर सारा सामान चोरी कर लेता है, चोरी करने के बाद वह सुबह टेम्पो आदि से अपने घर वापस चला जाता है। अभियुक्त बहुत ही शातिर अपराधी है, पूर्व में हरदोई, फर्रुखाबाद आदि जिलों से अभियुक्त जेल जा चुका है।इसके अलावा नूर अहमद पुत्र मो0 रजा नि0 मो0 हाजीगंज व सरदार आलम पुत्र सलाहुददीन निवासी महोल्ला हाजीगंज के घर भी चोरी की थी।

एसपी ने पुलिस टीम को दिया 25 हजार का इनाम

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने घटना का सफल अनावरण करने पर एस०ओ०जी० व थाना कन्नौज टीम को 25,000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर डा प्रियंका बाजपेई मौजूद रहीं।