“दबंगों” से हार चुका है “शकुंतला देवी” का “परिवार” – जानिए “खौफ” की एक झलक
रिपोर्ट – सर्वेश शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – किसी ने सच ही कहा है कि दुनिया में ज्यादा सीधा भी नहीं होना चाहिए और अगर होना भी चाहिए तो कानून की जानकारी होना उसको सबसे बड़ी ताकत देता है। कुछ ऐसा ही किया है कानपुर के एक गांव में रहने वाले परिवार ने, जिसके ऊपर प्रधान के दबंग भतीजों ने कहर बरपाया था। जिसकों लेकर पूरा परिवार डरा सहमा सा हुआ था। फिर परिवार एक एक सदस्य ने हौसला अफजाई दिखाते हुए दबंगों का एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो परिवार के मुखिया ने क्षेत्रीय थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन क्षेत्रीय थाने की पुलिस प्रधान के भतीजों पर कार्रवाई करने में आनाकानी करने में जुटी हुई है। जिसके अंत में अब उस परिवार को पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों पर भरोसा है।
जानिए दबंगई की दांस्ता
आपको बताते चलें कि जिस पीड़ित परिवार की बात कर रहे हैं वह कानपुर जिले के क्षिण के रेउना थाना क्षेत्र के कटरी गांव का रहने वाला है। जहां के प्रधान प्रहलाद सिंह है। प्रधान का इतना दबदबा है कि उनके आगे किसी की नहीं चलती है। वहीं प्रधान के भतीजे अपने चाचा के वो बाहुबली हैं जो गांव पर अपना जलवा बिखेरे रहते है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक पीड़ित परिवार की शकुंतला देवी का वो प्रार्थना पत्र बोल रहा है जो उन्होंने पुलिस को दिया हुआ है। फरियादी शकुंतला देवी की माने तो प्रधान के दबंग भतीजों ने उसके पति और बच्चों की पिटाई की थी। जिसको लेकर शकुंतला देवी ने रेउना थाने में न्याय की गुहार लगाई लेकिन उल्टा उन्ही के पति को थाने में बैठा लिया गया।
उच्चाधिकारियों से है भरोसा
पुलिस की इस कार्यशैली से घबराई शकुंतला देवी अभी भी कानून पर भरोसा जताए हुई है और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की तरफ न्याय के लिए निहार रहीं हैं। अब देखना है कि क्या शकुंतला देवी को न्याय मिलता है या फिर दबंग अपनी दबंगई पर इसी तरह उतारू बने रहते हैं।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 34