“मानवता” का हनन है “इजरायल” और “हमास” का “युद्ध” – सूफी कौसर मजीदी ने “सरकार” से की “अपील”
रिपोर्ट – ज्ञानेंद्र शुक्ला – कानपुर नगर
Kanpur News – सूफी खानकाह एसोसिएशन ने मौजूदा फिलिस्तीन संकट और मध्य पूर्व में जारी हिंसा को रोकने के लिए विश्व समुदाय को आगे आने की अपील की है। खानकाह फौजिया मजीदिया कानपुर नगर में जुमे के खुत्बे के दौरान सूफी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने हिंसा को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ से हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस्लाम किसी भी बेगुनाह के अंत को समूची इंसानियत का हनन मानते हुए हिंसा को रोकने की बात करता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में युद्ध कभी समाधान नहीं बन सकते। किसी भी विषय का समाधान सिर्फ बातचीत से निकाला जा सकता है।
मानवता के हनन को रोका जाए
उन्होंने कहा कि भारत का स्टैंड फिलिस्तीन के बारे में बिल्कुल स्पष्ट रहा है। भारत ने फिलिस्तीन की स्वतंत्रता और स्वायत्तता का सदैव समर्थन किया है। फिलिस्तीन की शांतिपूर्ण सीमाओं का सम्मान का भारत सदैव पक्षधर रहा है,और सूफी खानकाह एसोसिएशन भारत सरकार के फलस्तीनी सिद्धांत का सदैव समर्थन करता रहा है। उन्होंने कहा कि हमें कत्ल होती हुई इंसानियत की सलामती की दुआ करनी चाहिए। फिलिस्तीन में जो कुछ भी हो रहा है इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने इस मौके पर भारत सरकार से अपील की है कि सरकार इस विषय में हस्तक्षेप करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ में आवाज़ उठा कर मानवता का अंत रोकने के प्रबंध करें। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों को भी अपने देश के स्टैंड के साथ खड़ा हो कर आवाज उठानी चाहिए। विरोध प्रदर्शनों में हो रहे अनैतिक कृत्यों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि कानूनी दायरे में रहकर ही मुसलमान अपना विरोध दर्ज कराएं।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21