3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

”पीलीभीत” सिटी मजिस्ट्रेट के इस कदम से शहर में ”मचा हड़कंप”, व्यापारियों और कर्मियों में झड़प

पीलीभीत शहर जाम की जद में है, किसी भी रोड पर जाइए हर तरफ सड़क पर दुकानदारों ने सामान लगा रखा है जो राहगीरों को मुसीबत बना हुआ है। प्रशासन लगातार नगर पालिका को निर्देशित कर रहा था लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतों से नाराज सिटी मजिस्ट्रेट टीम को लेकर खुद सड़क पर उतर पड़े।

दरअसल स्टेशन रोड पर अतिक्रमण एक बड़ी समस्या रही है।शिकायतों के बाद यहीं से सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। लेकिन जैसे ही टीम ने अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया पूरे शहर में
हड़कंप मच गया। रेहड़ी पटरी वाले खुद ही गायब हो गए लेकिन व्यापारी आक्रोशित हो गए। अतिक्रमण हटा रही टीम से भिड़ गए और झड़प होने लगी। मामले को बिगड़ते देख सिटी मजिस्ट्रेट का पारा चढ़ गया और मौके पर पुलिस बल के साथ पीएससी को बुला लिया। इसके बाद भारी फ़ोर्स के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान को चालू कराया गया।

हथौड़ों से तोड़े गए दुकानों के पक्के चबूतरे

शहर के कुछ ऐसे भी व्यापारी हैं जिन्होंने सामान तो सड़क पर बाहर रखा ही था उसके साथ-साथ चबूतरों को भी पक्का कर रखा था। जिनको नगर पालिका टीम ने हथौड़ों से तोड़ा।

शहर के इन रोडों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण

स्टेडियम रोड पर अस्पताल मालिकों का अतिक्रण, स्टेशन रोड, जेपी रोड के साथ-साथ तमाम रोड ऐसे हैं जिन पर अधिकतर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है।

क्या बोले सिटी मजिस्ट्रेट

‘‘लगातार पालिका प्रशासन और हमारे द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा था। उसके बावजूद भी किसी ने भी प्रशासन का सहयोग नहीं किया, जिस कारण हमें यह कदम उठाना पड़ा अब ये अतिक्रमण का अंत करके ही रुकेगा।”

प्रशासन को व्यापारियों ने दिया ये अल्टीमेटम

अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई से मचे हड़कंप के बाद व्यापारियों ने देर शाम बैठक की, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सभी व्यापारी एक जुट होकर अपनी आवाज़ उठाएंगे अगर हमारी आवाज़ को दबाया गया तो तो हम लोग शहर की पूरी मार्केट बंद कर देंगें।