ब्रेकिंग न्यूज – उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां खाना बनाते वक्त लगी आग की चपेट में आने से एक माँ और उसके दो मासूम बच्चे की जलकर मौत हो गई। ताजा जानकारी के अनुसार दर्दनाक यह हादसा जिले के ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव का है। जहां के रहने वाले उमेश कुमार विश्वकर्मा की पत्नी अल्का खाना बना रही थी। तभी घरेलू गैस सिलेंडर के पाइप से गैस का रिसाव होने लगा और जब तक अल्का कुछ समझ पाती तब तक आग लग चुकी थी। जिसे बुझाने की कोशिश में लगी अलका के कपड़ो में आग लग गई और कुछ ही देर में अलका आग से तड़पने लगी। इसी बीच अलका के साथ-साथ उसका पांच वर्षीय बेटा गौरव और तीन वर्षीय बेटी परी को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। जिसकी वजह से तीनों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस हादसे को देख पूरे गांव में हाहाकार महा हुआ है। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग के जवान आग को बुझाने का काम कर रहे हैं।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है