Kannauj News ; “भोले बाबा बने दूल्हा”-“लोग बने बाराती” धूमधाम से निकली शिव बारात
( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के हसेरन कस्बा में चल रही रामलीला में में पृथ्वी पूजन के बाद भगवान शिव की बारात निकाली गयी। जहां गांव के लोग बाराती बने नजर आये। भगवान शिव की बारात में भारी भीड़ में भक्तों की संख्या रही। शिव बारात प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होती हुई नगर का भ्रमण कर रामलीला मैदान पहुंची। भोले बाबा की बारात में नगर भ्रमण करते समय लोगों ने पुष्प वर्षा की ।

पुष्प वर्षा कर बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। राम जानकी मंदिर से सदर बाजार होकर मैन तिराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। आचार्य प्रदीप पांडे द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण कर पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। बारात में मिष्ठान वितरण किया गया। शिव भोले की बारात में लोग थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष महावीर गुप्ता सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 23