आपको बताते चलें कि विकासखंड गुगरापुर के ब्लाक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी ने विकास कार्य कराए जाने हेतु पांच सूत्रीय मांग पत्र समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को उनके लखनऊ कार्यालय पर पहुंच कर सौंपते हुए जन हित में विकास कार्यों को कराए जाने की मांग की है। इस दौरान क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। मांग पत्र में उन्होंने गुगरापुर में राजकीय इंटर कालेज का निर्माण, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निर्माण, विकास क्षेत्र के इंदुइया पुल से संयोगिता मार्ग तक लगभग आठ किलोमीटर तक जर्जर हो चुकी सड़क का चौड़ीकरण कराते हुए पुनर्निर्माण, बिचपुरिया ग्राम से तहसीपुर पुल तक जर्जर हो चुकी लगभग तीन किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण व ग्राम मखाई पुर में सड़क से प्राथमिक विद्यालय तक लगभग चार सौ मीटर तक इंटर लाकिग रोड और नाली निर्माण कराए जाने की मांग की गई है।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है