Kannauj News : बेसहारा गोवंश की समस्या से नही मिल रही निजात‚ चौपट हो रही किसानों की फसल
( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में सड़क पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए शासन द्वारा गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है, परंतु बेसहारा गोवंश की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। बेसहारा गायों के कारण खेत में लगी फसल चौपट हो रही है। फसल को इन मवेशियों से बचाने के लिए किसानों को खेतों पर ही सोना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीण कई बार नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि गायों के आतंक से फसलों को बचाने के लिए खेतों पर तार फेंसिंग करा रखी है, लेकिन आवारा जानवरों के आतंक से शहर से लेकर गांव के लोग भी परेशान हैं।
गोशाला होने के बावजूद दर-दर भटक रहीं गाय
छिबरामऊ में गायों के संरक्षण के लिए शासन द्वारा गौशाला का निर्माण कराया गया है। इसके बाद भी शहर में आवारा गाय खाने-पीने के लिए दर-दर घूम रही हैं और खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहीं हैं। बीते दिनों जिला प्रशासन ने गौशाला को जल्द तैयार कराए जाने के प्रति निर्देशित किया था। इसके बाद भी आवारा गोवंश सड़कों पर घूमता नजर आता रहता है। ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहीं आवारा गाय किसानों द्वारा छोड़ी गई है। गाय जब तक दूध देती है, तब तक किसान गायों को बांधकर रखते हैं। जब वह दूध देना बंद कर देती है तो वह उन्हें गांव से दूर छोड़कर चले जाते हैं। किसानों द्वारा छोड़ी जा रही गायों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस कारण नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गायों का आतंक है।
कुछ दिन हुई कार्यवाही‚ फिर होने लगी लापरवाही
जिला प्रशासन के निर्देश पर गायों को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ नगर पालिका प्रबंधन ने कार्रवाई की थी। लेकिन यह कार्रवाई कुछ दिन ही होकर रह गई। गायों को छोड़ने वाले किसानों की पहचान कर जुर्माना लगाने के लिए शासन द्वारा योजना बनाई गई थी और कुछ गाय मालिकों को पहचान कर उन पर जुर्माना भी लगाया गया था, लेकिन जिम्मेदार लोगों के लापरवाही बरते जाने के कारण गायों को छोड़ने वाले किसानों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
देखें क्या बोले जिम्मेदार
बात करते हुए उप जिला अधिकारी उमाकांत तिवारी ने बताया है। कई जगह गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद आवारा मवेशियों को उसमें रखना शुरू कराएंगे। जहां भी आवारा जानवरों की समस्या की शिकायत मिल रही है। आवारा गोवंशों को पकड़कर गौशाला में छोड़ा जा रहा है जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25