Kannauj News: अखिलेश ने परिवारवाद पर योगी को घेरा‚ ʺʺकही यह बातʺʺ
Kannauj News : कन्नौज पहुंचे अखिलेश ने पत्रकारों से बात करते हुए गठबंधन के सवाल को लेकर कहा कि यह तो कांग्रेस को बताना है कि कैसे गठबंधन करना है। परिवारवाद की अगर किसी ने सबसे पहले चुनाव लड़कर शुरूआत की तो वह योगी जी ने‚ आप बताइये जो योगी जी के पहले थे उनका क्या रिश्ता था‚ तो परिवारवाद तो वहां से शुरू हुआ। तुम यार दूसरे प्रदेश में चले गये‚ अपना नही देखोगे। क्या मुख्यमंत्री जी परिवारवाद की वजह से नही उस कुर्सी पर बैठे और उस मठ पर बैठे। उन्हें तो परिवारवाद का दोहरा लाभ मिला। मठ भी मिल गया ओर कुर्सी भी मिल गयी। दो–दो लाख‚ सोंचिए आप‚ इसलिए बीजेपी का परिवारवाद बहुत लम्बा है। बहुत बड़ा है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 15