यूपी में दिखा “महिला सशक्तिकरण” – “योगी सरकार” ने दबंगों के मुँह पर मारा जोरदार “तमाचा”
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – यूपी की योगी सरकार ने एक बार फिर महिला सुरक्षा अधिनियम का हवाला देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। मामला कानपुर का है। जहां एक युवती के साथ कुछ शोहदों ने छेड़खानी जैसी घिनौनी हरकत की थी और विरोध करने पर युवती का घर गिरा दिया था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जिसको सरकार नेसंज्ञान में लेकर जांच और कार्रवाई का आदेश दिया था।
शानदार रहा सीएम का आदेश
सीएम के आदेश के बाद बीते मंगलवार की सुबह एसडीएम घाटमपुर में उस स्थान पर पहुंचे जहां शोहदों ने युवती का घर गिरा दिया था। मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने पीड़िता और उसके परिवार से मुलाक़ात की और उनके बयान दर्ज किये। करीब दो घंटे की जांच के बाद एसडीएम ने शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। पूरी जांच रिपोर्ट को सरकार ने बड़ी ही गहनता से संज्ञान में लिया और नतीजा यह निकला कि बीती देर रात कार्रवाई का आदेश दे दिया गया। जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ घाटमपुर कोतवाली थाने में छेड़छाड़ समेत संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई और अब उनकी तलाश में मुखबिर सूचना के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने किया था अनसुना
आपको बताते चलें कि पूरा वाक्या कानपुर-सागर हाईवे किनारे स्थित पतारा का है। जहां कस्बे में रहने वाले दबंगों ने गांव में रहने वाले एक परिवार का मकान गिरा दिया था। जिसका विरोध करने पर उस परिवार युवती से मारपीट और छेड़खानी जैसी वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने घाटमपुर कोतवाली में इसकी लिखित शिकायत की थी। लेकिन थाने की पुलिस ने फार्मेल्टी अदा करते हुए मामले को अनसुना सा कर दिया था। जिस कार्रवाई से निराश युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी फरियाद लगाई। जिसका फैसला कुछ इस कदर निकला की एसडीएम रामानुज की जांच के बाद अब उसी घाटमपुर कोतवाली में उन दबंगों को आरोपी बना दिया गया है जिसके ऊपर मिलीभगत का आरोप लग रहा था।
जानिए दबंगों के नाम और पूरा मामला
पीड़िता की तहरीर के आधार पर गांव के दबंग राघवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, नितेन्द्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र स्व: शिवराम सिंह के साथ निखिल सिंह समेत पच्चीस अज्ञात लोगों को मुजरिम बनाया गया है। जिनके ऊपर छेड़खानी और गुंडागर्दी के साथ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल आपको बताते चलें कि आज से पंद्रह वार्स पूर्व आरोपियों के पिता ने पीड़िता के पिता को जमीन बेचीं थी। उसके बाद आरोपियों के पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता की जमीन को अपना बताकर जबरन कब्ज़ा करना चाहते थे और बीते रविवार की दोपहर सभी के सामने पूरे मकान को ध्वस्त कर दिया था। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने युवती के साथ बदसलूकी मारपीट और छेड़खानी की थी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 18