“पोस्टमार्टम” पर अटकी “जांच” – “रिपोर्ट” खोलेगी मथुरा प्रसाद के साथ “साजिश” या फैसले का “राज
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिले एक युवक के शव ने हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझा दी है। मामला कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र है है। जहां एक युवक युवक का जंगल की झाड़ियों के बीच पेड़ से लटका हुआ शव देखा गया। जिसकी सूचना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई और मौके पर भीड़ के बीच पहुंचे परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका जताई है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। तभी कुछ साफ़ होगा कि आखिर साजिश है या फिर मृतक का खुद लिया गया अंतिम फैसला।
आगे पढ़िए पूरा मामला
विस्तृत जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के भिखारीपुर पतासिया गांव में रहने वाले द्वारिका प्रसाद यादव का बेटा मथुरा प्रसाद बीते बुधवार को घर से निकलने के बाद अचानक लापता हो गया था। जिसकी तलाश में परिवार के लोग भटकते रहे और गुरूवार की सुबह होते ही बिल्हौर थाना क्षेत्र के नानामऊ व ढाका पुरवा गांव के बीच जंगल के पेड़ में शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लगना शुरू हो गई और परिजनों में चीख पुकार मचने लगी। सूचना मिलते ही बिल्हौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इक्कट्ठा किए। वहीं मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि जब उनके द्वारा बेटे की तलाश की जा रही थी तब देर रात सूचना मिली थी कि शाम तक उनका बेटा गांव में ही देखा गया था।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 27