3

Recent News

पीलीभीत में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामला, 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच तेज, मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सख्त कार्रवाई की मांग

पीलीभीत में 7 वर्षीय हिन्दू बच्ची के साथ  66 वर्षीय मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट…

पीलीभीत में स्कूटी सवार महिला पर आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला, CCTV फुटेज वायरल, लोग दहशत में और प्रशासन पर उठे सवाल।

पीलीभीत में आवारा कुत्तों का आतंक: चलती स्कूटी सवार युवती पर खतरनाक हमला, CCTV फुटेज देखकर कांप उठेंगे रोंगटे शहर…

पूरनपुर में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का जोरदार विरोध-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन।

महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन जनता की आवाज…

US-Iran Deal Explained: 107 दिन बाद खत्म हुआ युद्ध, 14 सूत्रीय समझौते में किसकी जीत, किसका फायदा? जानिए प्रतिबंधों और परमाणु डील का पूरा गणित

107 दिनों के युद्ध  के बाद समझौते की राह तय: 14 सूत्रीय अमेरिका-ईरान डील में किसकी कितनी जीत, किसकी कितनी…

कैंची धाम स्थापना दिवस: जानिए नीम करौली बाबा की दिव्य कृपा, हनुमान भक्ति और चमत्कारों की गाथा जिसने लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को अटूट बनाया

बाबा नीम करौली महाराज: प्रेम, सेवा और कृपा की अमर गाथा जब-जब भक्ति, करुणा और ईश्वर-समर्पण की चर्चा होती है,…

3

Recent News

पीलीभीत में 7 वर्षीय हिन्दू बच्ची के साथ  66 वर्षीय मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट…

पीलीभीत में आवारा कुत्तों का आतंक: चलती स्कूटी सवार युवती पर खतरनाक हमला, CCTV फुटेज देखकर कांप उठेंगे रोंगटे शहर…

महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन जनता की आवाज…

107 दिनों के युद्ध  के बाद समझौते की राह तय: 14 सूत्रीय अमेरिका-ईरान डील में किसकी कितनी जीत, किसकी कितनी…

बाबा नीम करौली महाराज: प्रेम, सेवा और कृपा की अमर गाथा जब-जब भक्ति, करुणा और ईश्वर-समर्पण की चर्चा होती है,…

Breaking News

Kannauj News : घर से गायब हुए युवक का पुलिस को मिला मोबाइल‚ कपड़ा और सुसाइड नोट‚ देखें क्या बोली पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियंका बाजपेई

 कन्नौज जिले में घर से गायब हुए युवक के कपड़े‚ मोबाइल और सुसाइड नोट मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस का मानना है कि युवक ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है‚ क्यों कि मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर प्रथम दृष्टया युवक की आत्महत्या करने की बात सामने आ रहे है‚ तो वहीं पुलिस को अभी तक युवक का शव नहीं मिल पाया है। पुलिस ने शव की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन के साथ लोकल गोताखोरों को भी लगाया है‚ ताकि युवक का शव जल्द मिल सके।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराफा निवासी प्रभाकर पांडेय पुत्र शत्रुधन पांडेय के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली। इस सूचना पर पुलिस ने जब उनके फोन की लोकेशन ट्रेस की तो उनकी लोकेशन मेंहदी घाट पुल पर की मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि प्रभाकर पांडेय के कपड़े और मोबाइल पुल पर पड़ा हुआ है। पुलिस ने जब कपड़े उठाये तो उसमें से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला। जिसमें उसका नाम व पता के साथ यह भी लिखा था कि ʺमै अपनी स्वच्छा महेदी कन्नौज गंगा माँ अपनी जिंदगी समर्पण कर रहा हॅूं जिसमें मेरी मौत का कोई दोषी नहीं है। सभी को मेरी तरफ से राम राम।
पुलिस को मिले सुसाइड नोट से यह सभी ने मान लिया कि प्रभाकर पांडेय ने गंगा नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली‚ लेकिन उसका शव न मिलने से अभी भी मामला संदिग्ध बना हुआ है‚ जिसको लेकर शव ढूंढने के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के साथ लोकल गोताखोरों को भी लगाया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रियंका बाजपेई ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 18-10-2023 को पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रभाकर पाण्डेय पुत्र शत्रुधन पांडेय अपने घर से गायब है। पुलिस को सूचना मिलने पर मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गयी तथा रात में मेहंदी घाट पुल पर प्रभाकर पाण्डेय के कपड़े‚ मोबाइल तथा सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उनके द्वारा अपनी मौत का दोषी किसी को नहीं बताया गया। पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लोकल गोताखोरों की टीम भी लगी हुई है। आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।