3

Recent News

महोबा में यूट्यूब वीडियो देखकर मशाल बनाने की कोशिश मासूम को भारी पड़ गई। आग की लपटों में झुलसा 9 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में भर्ती।

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 2 घायल। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल। राहत-बचाव जारी, जांच शुरू।

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत कनेक्शन सामने आया। मुख्य आरोपी असद के करीबी फरहान और आतिफ गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे।

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद मकान से मिलने से सनसनी। पुलिस हत्या के कारणों, लापता सदस्य और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

3

Recent News

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Breaking News

Kannauj News : विशुनगढ़ में धूमधाम से निकली राम बारात 

(विशुनगढ़ से सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट)
कन्नौज जिले के विशुनगढ़ में राम बारात का पुष्प वर्षा के साथ जगह जगह  हुआ स्वागत कस्बा में चल रही श्री रामलीला मे भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की राम बारात निकाली गयी। बारात नगर मे भ्रमण करती हुई रामलीला मैदान पहुंची। प्रभु श्री राम की बारात मे जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया ।आचार्य द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण कर पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। हर्षोल्लास के साथ प्रभु श्री राम की बारात में भक्त शामिल रहे।
कस्बा विशुनगढ़ मे गुरुवार देर शाम श्री राम जानकी विशुनगढ किला से प्रभु श्री राम की बारात का शुभारंभ किया गया। ढोल नगाड़े , बैंड बाजों के साथ प्रभु श्री राम की बारात में रामलीला मैदान की तरफ प्रस्थान किया। बारात सदर बाजार होते हुए नगर का भ्रमण कर रामलीला मैदान पहुंची। प्रभु श्री राम की भक्ति मय धार्मिक गीतों पर भक्त नाचते दिखाई दिए।
बारात में दिव्य झांकियां देख लोग मोहित हुए। जिसमें राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, मां काली, महाबली हनुमान,  मां दुर्गा, मां सरस्वती  की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। आचार्य सर्वेश शुक्ला ने सनातन धर्म से वैदिक विधि विधान के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया। सुरक्षा की दृष्टि से  विशुनगढ थाना प्रभारी पारुल चौधरी व सकरावा थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया व पीएसी बल मौजूद रहा ।
कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी व सुधीर द्विवेदी, रामबक्स लोधी, सर्वेश राठौर, डॉक्टर करण सिंह, रामवीर राजपूत सहित बारात में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।