3

Recent News

मिर्जापुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। योगी राज में गुंडई की अकड़ मिनटों में निकली।

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत सहित यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर। जानिए अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के मौसम, बारिश और तापमान का ताजा अपडेट।

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 पर्यटक थे सवार.. 4 के शव मिले, कई लापता, Video..

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: यूपी के झाँसी में 100 करोड़ का सट्टा सिंडिकेट फूटा, भाजपा नेता समेत 9 फरार, निकला दुबई कनेक्शन..

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: देहरादून में मारा गया यूपी का बदमाश, एक भाई का पहले हुआ एनकाउंटर, 1100 करोड़ का चक्कर क्या?

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

3

Recent News

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Breaking News

Navratri Special 2023 – जानिए शक्ति स्वरूपा मां “स्कंदमाता” की पूजा का फल – किस “मंत्र” का करें जाप

UP Desk – भक्तों और देवी सज्जनों जैसा की आप जानते हैं कि वर्तमान में शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों में हमें मां जगजननी आदि शक्ति मां दुर्गा के सभी शक्तिशाली रूपों के दर्शन और पूजा अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। जिसका आज पांचवा दिन है। नवरात्रि के इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन क्या आप माता रानी के इस रूप को लेकर कुछ जानते हैं। अगर नहीं तो बने रहिए हमारे साथ और दर्शन करिए मां के इस भव्य रूप की। 
 
क्यों मां के इस रूप को कहा गया स्कंदमाता 
 
नवरात्रि का पाँचवाँ दिन स्कंदमाता की उपासना का दिन होता है। मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता परम सुखदायी हैं। मां अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। भगवान स्कंद ‘कुमार कार्तिकेय’ नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। पुराणों में इन्हें कुमार और शक्ति कहकर उनकी महिमा का वर्णन किया गया है। इन्हीं भगवान स्कंद की माता होने के कारण माँ दुर्गा जी के इस स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है।
 
सिंह है मां की सवारी 
 
स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं। मां की दाहिनी तरफ की नीचे वाली भुजा, जो ऊपर की ओर उठी हुई है, उसमें कमल पुष्प है। बाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वरमुद्रा में तथा नीचे वाली भुजा जो ऊपर की ओर उठी है उसमें भी कमल पुष्प लिए हुईं हैं। इनका वर्ण पूर्णतः शुभ्र है। ये कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। इसी कारण इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। सिंह भी उनके वाहन है।
 
मिलता है मनचाहा फल 
 
माँ स्कंदमाता की उपासना से भक्त की समस्त इच्छाएँ पूर्ण हो जाती हैं। इस मृत्युलोक में ही उसे परम शांति और सुख का अनुभव होने लगता है। उसके लिए मोक्ष का द्वार स्वमेव सुलभ हो जाता है। स्कंदमाता की उपासना से बाल रूप स्कंद भगवान की उपासना भी स्वमेव हो जाती है। यह विशेषता केवल उन्हीं को प्राप्त है, अतः साधक को स्कंदमाता की उपासना की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
 
इस मंत्र का करें जाप 
 
सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक अलौकिक तेज एवं कांति से संपन्न हो जाता है।
 
हमें एकाग्र भाव से मन को पवित्र रखकर माँ की शरण में आने का प्रयत्न करना चाहिए। इस घोर भवसागर के दुखों से मुक्ति पाकर मोक्ष माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में पांचवें दिन इसका जाप करना चाहिए।
 
माँ! सर्वत्र विराजमान और स्कंदमाता के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें। इस दिन साधक का मन ‘विशुद्ध’ चक्र में अवस्थित होता है। इनके विग्रह में भगवान स्कंद बालरूप में उनकी गोद में बैठे होते हैं।
 
“जय माँ स्कन्दमाता”