3

Recent News

सनसनीखेज: बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मारी गोली, मौत.. 2 भाजपा नेता के भाई और 1 भतीजा, केक लगाने पर हुआ बवाल..

3 दोस्तों को मारी गोली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक…

Akshay Kumar Daughter: खिलाड़ी की बेटी से ऑनलाइन गेम के दौरान मांगी न्यूड फोटो, आरोपी हुआ गिरफ्तार..

Akshay Kumar Daughter: बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar की बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में…

बड़ी खबर: चुनाव से ठीक पहले खूनी झड़प! BJP उमीदवार के भतीजे की हत्या, कांग्रेस प्रत्याशी के पति की हालत नाजुक..

बड़ी खबर: गुजरात के Mehsana में स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एक सनसनीखेज और हिंसक घटना सामने आई है।…

Video: IPL में बड़ा हादसा! कैच पकड़ने में अफ्रीकन खिलाड़ी लुंगी एनगिडी घायल, दिल्ली के Max Hospital में भर्ती..

IPL में बड़ा हादसा: आईपीएल 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक डरावना हादसा देखने को मिला, जब…

Video: अखिलेश-राहुल का पुतला फूंकते समय झुलसीं भाजपा विधायक, MLA अनुपमा जैसवाल का चेहरा जला..

Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन के दौरान…

3

Recent News

3 दोस्तों को मारी गोली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक…

Akshay Kumar Daughter: बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar की बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में…

बड़ी खबर: गुजरात के Mehsana में स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एक सनसनीखेज और हिंसक घटना सामने आई है।…

IPL में बड़ा हादसा: आईपीएल 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक डरावना हादसा देखने को मिला, जब…

Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन के दौरान…

Breaking News

एक लाख “दीपोत्सव” से जगमग हो उठा था “मां कुष्मांडा देवी” का मंदिर – आप भी देखिए “झलक”

रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर  
 
Kanpur News – घाटमपुर में नवरात्रि के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा देवी मंदिर में बुधवार की शाम दीप दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर सूरज ढलते ही एक साथ हजारों की संख्या में दीपक की रौशनी से पूरा प्रांगण  जगमग सा हो उठा। नगर के अलावा दूर-दराज से आए भक्तों ने मां कुष्मांडा देवी के दरबार में भोग प्रसाद चढ़ाया और पूजा अर्चना की। वहीं दीप दान देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे हुए थे। जिसके चलते मंदिर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के मद्देनजर दो घंटे रूट डायवर्ट भी किया गया था। 
 
एक लाख दीपक की रोशनी से बदला था नजारा 
 
भक्तों ने बताया कि नवरात्र पर्व की चतुर्थी तिथि को यह आयोजन बीते कई वर्षों से लगातार जारी है। बुधवार की शाम जहां एक ओर सूरज ढल रहा था। वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर में भक्त माता की अगवानी में दीप जला रहे थे। देखते ही देखते एक साथ रोशन हुए एक लाख दीपों की झिलमिल रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमग हो उठा। वहीं मंदिर परिसर में स्थित तालाब, परिक्रमा मार्ग, यज्ञशाला और मुख्यद्वार पर की गई बिजली की झालरों की विशेष सजावट यहां पर आए हुए भक्तों के मन को मोहती रही। यहां पर लगभग सात लाख झालरों से मंदिर परिसर की सजावट की गई है। 
 
पहला दीप एडीएम ने किया प्रज्वलित
 
दीप दान कार्यक्रम में बुजुर्ग, युवक, बच्चे, युवतियां और महिलाएं उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान यहां पर पहुंचे कानपुर एडीएम दीप प्रज्वलित करके  दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तो वहीं घाटमपुर नगरपालिका अधिकारी डॉक्टर महेन्द्र कुमार ने बताया की मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में आयोजित दीपदान पर्व में भक्तों की सुविधा के विशेष इंतजाम किए गए। यहां पर समय समय पर माइक के जरिए भक्तों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे है। वहीं, मेले में खोया पाया केंद्र बनाया गया है, मंदिर परिसर में भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।