3

Recent News

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

अंबेडकर जयंती पर यूपी में भयंकर बवाल: भीड़ ने DSP, तहसीलदार सहित पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी, लगाई आग..
Fuel Price India: पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता है? कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन..

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: PM Modi और Donald Trump के बीच 40 मिनट बातचीत, बोले—“भारत के लोग आपको..”

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Election Commission पर भड़के BJP के धुरंधर मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा - ‘ECI के खिलाफ फाइल करूंगा PIL’

Election Commission: असम विधानसभा चुनाव 2026 खत्म होने के बाद भी सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। Himanta Biswa…

3

Recent News

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Election Commission: असम विधानसभा चुनाव 2026 खत्म होने के बाद भी सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। Himanta Biswa…

Breaking News

जांबाज दरोगा ने किया माता का जागरण – वायरल वीडियो ने बांधा यूपी पुलिस की तारीफों का समां

रिपोर्ट – ज्ञानेंद्र शुक्ला – कानपुर नगर 
 

Kanpur News – कहने को तो उत्तर प्रदेश पुलिस के कई चेहरे हैं लेकिन कानपुर से वायरल हो रहे एक वीडियो ने यह साबित कर दिखाया है कि इस विभाग में कुछ ऐसे भी जांबाज जवान हैं जो सिर्फ डंडा या गोली ही चलाना  बल्कि उनके  मानवीय  आस्था के साथ भक्ति की वो ज्वाला भी जाग्रत है जिसको मिसाल के रूप में देखा जा सकता है। जी हां हम जिस तारीफ काबिलियत वाले जांबाज जवान की बात कर रहे हैं वो तैनात है कानपुर की कमिश्नर पुलिस में बतौर दरोगा के पद। जिनके सुरीले अंदाज ने न केवल माँ की भक्ति को दर्शाया है बल्कि जनता से प्रेम की झलक भी दिखाई है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा बटोरने में जुटा हुआ है। 

 
तो चलिए जानते हैं कौन है वो दरोगा जी 
 
माँ एक मुराद पूरी कर दो नैया पार हो जाएगी हमारी यह बोल हैं उत्तर प्रदेश पुलिस के उस जांबाज जवान राजन मौर्य की जो बतौर दरोगा कानपुर की कमिश्नर पुलिस में कल्याणपुर थाना क्षेत्र की यूनिवर्सिटी चौकी में तैनात है। कोई भी नहीं जनता था कि सख्त तेवर वाले दरोगा राजन मौर्य के अंदर आस्था का संगम भी गुंजायमान बना रहता है। लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ शनिवार रात्रि को। जब थाना क्षेत्र में आयोजित माँ दुर्गा के जागरण में उनकी ड्यूटी भी लगी हुई थी। जिसमे वह अपने हमराही साथी के साथ बड़ी ही निष्ठां से अपना कर्तव्य निभा रहे थे। तभी माता की चौकी में भजन कीर्तन कर रहे गायक ने उन्हें मंच पर आकर माता के दर्शन का आव्हान कर दिया। 
 
फिर जानिए कैसे बदले दरोगा जी 
 
चौकी इंचार्ज राजन मौर्य भजन गायक के आव्हान पर माता की चौकी पर पहुँचते हैं और माता की प्रतिमा के सामने नतमस्तक दंवत करते हुए पूजा अर्चना करते हैं और उठने के बाद गायक से माइक देने का इशारा करते हैं और उसके बाद का पल ही बदल जाता है। क्योंकि चौकी इंचार्ज राजन मौर्य माता के कीर्तन और भक्ति से ओतप्रोत गीत गाकर वहां पंडाल में बैठे भक्तों के मन को जीत लिया। एक तरफ राजन मौर्य माता के भक्ति गानों में लीन थे तो दूसरी तरफ उनका हौसला अफजाई करते हुए भजन जागरण टीम और फिर पंडाल की जनता ने उनका सहयोग किया। आलम कुछ ऐसा हो गया था कि कुछ पलों ने लिए पूरा पंडाल माता की भक्ति के साथ साथ तालियों से गूंज उठा था। 
 
सुबह हुई यूपी पुलिस की तारीफ 
 
चौकी इंचार्ज राजन मौर्य के इस भक्तिमय चेहरे को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सुबह होते ही जैसे सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया तो पूरे उत्तर प्रदेश में इसकी चर्चा होने लगी। चरों तरफ यूपी पुलिस की तारीफ हो रही थी। लोगों की जुबान से यह भी सुनते देखा जा रहा था कि वाकई में अपनी उत्तर प्रदेश पुलिस का कोई जोड़ नहीं है।