Breaking News – कानपुर के कार शो रूम में लगी भीषण आग – मौके पर दमकल जवान
रिपोर्ट – ज्ञानेंद्र शुक्ला – कानपुर नगर
कानपुर ब्रेकिंग न्यूज – उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ब्रेकिंग न्यूज आ रही है कि कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में एक कार शो रूम में भीषण आग लग गई है। जिसको देख शो रूम में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं शो रूम के बाहर आग को बढ़ता देख राहगीरों की भीड़ जमा होती चली जा रही है। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर जवानों ने आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आग पर अधिकतर काबू पा लिया गया था जब तक खबर लिखी गई। अब जांच इस बात पर होगी कि आखिरकार आग कैसे लगी थी। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नही है। आपको बताते चलें कि त्योहार के बीच शहर चहलकदमी वाले इलाके में आग की सूचना से हड़कंप मच गया था लेकिन समय रहते आग को कंट्रोल में कर लिया गया है और कुछ देर में पूरी स्थिति पर पूरे तरीके से काबू पा लिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक दमकल जवान आग को पूरी तरह से बुझाने के प्रयास में थे। वहीं खबर लिखे जाने तक आए आधिकारिक बयान के अनुसार दस से पंद्रह गाड़ियां आग की चपेट में थी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 23