3

Recent News

Rajasthan Election में BJP का दबदबा! 4178 वार्ड जीते, कांग्रेस पीछे; कहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट तो कहीं RLP को जीरो..
UP News: CM योगी ने वकीलों के लिए खोला खजाना! 5 लाख का कैशलेस इलाज, 400 टैबलेट और ये बड़ी सौगात..

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Animal Love: 12 साल के कुत्ते की मौत, तेरहवीं पर बने उसकी पसंद के लड्डू; बहन राखी बांधता, भाई होली खेलता, जहां जन्म, वहीं दफ्न!
Cat Killer in Mumbai: 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों के हत्यारे को 1 दिन में मिली जमानत, PETA India भड़का..

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

UP Politics: हाजी सलमान मामले में भाजपा vs भाजपा! विधायक और बड़े BJP नेता भिड़े, बुलाई गई 35 बिरादरियों की महापंचायत..

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

3

Recent News

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

Breaking News

लव मैरिज की मर्डर मिस्ट्री: मुख्यमंत्री योगी के भय से मुंबई बुलाकर की बेटी और हिंदू दामाद की बर्बरता से हत्या

लव मैरिज की मर्डर मिस्ट्री: मुख्यमंत्री योगी के भय से मुंबई बुलाकर की बेटी और हिंदू दामाद की बर्बरता से हत्याबेटी की मौत पर अभी मर्डर मिस्ट्री बरकरार

हिंदू लड़के और गैर हिन्दू लड़की को लव मैरिज की मिली खौफनाक सजा

मुंबई पुलिस ने पिता समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की को लव मैरिज करने की खौफनाक सजा मिली है। लड़की के घरवाले इस शादी से नाराज थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खौफ के चलते पिता ने बेटी दामाद को मुंबई बुलाया और बर्बरता के साथ गला काटकर हत्या कर दी। यूवक के परिजनों को इस बात की सूचना 15 अक्टूबर को मिली। मुंबई पुलिस ने युवती के पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन लड़की की मौत पर मिस्ट्री अभी क्यों बरकरार है। देखिए इस रिपोर्ट में।

जनपद बांदा के चिल्ला गांव निवासी करन जो गांव में ही पान की दुकान चलाता था । करन को सादी मदनपुर के रहने वाले गोरा खान की बेटी गुलनाज से प्यार हो गया। वहीं गुलनाज को भी करन से प्यार हो गया परिवार वालों के भय से दोनों ने भागकर छतरपुर में 22 नवंबर 2022 को कोर्ट मैरिज कर ली। इनकी मदद छतरपुर में ब्याही करन की बहन ने की दो महीने तक यह वहीं रहे। फिर वहां से ये दोनो दिल्ली के लिए रवाना हो गए जहां करन के चाचा और दो सगे भाई रहकर नौकरी करते हैं। करन गुलनाज को लेकर अपने भाइयों के यहां रहने लगा। जहां ये चार महीने तक रहे पर इसी बीच गुलनाज प्रेगनेंट हो गई। यह बात गुलनाज ने किसी को न बताने के लिए करन से आग्रह किया और बच्चा गिराने की जिद की जिसके चलते भाइयों और चाचा से दिल्ली में मन न लगने की बात कहकर करन गुलनाज को लेकर कानपुर आ गया और आपरेशन करा दिया फिर यह दोनो दो महीने तक कानपुर में ही रहे। फिर करन ने दिल्ली वाले चाचा को फोन किया और पूरी बात बताई साथ ही चिल्ला वापस जाने की बात कही जिसपर चाचा ने कहा ठीक है जाओ पर अलग किराए का कमरा लेकर रहना अपने घर में मत रहना वर्ण परिवार वालों को परेशानी होगी। जिसके बाद दोनो अपने गांव चिल्ला वापस आ गए और यहीं रहने लगे । फिर अचानक इसी महीने की 11 अक्टूबर को करन और गुलनाज बहन के यहां की बात कहकर गांव से निकल गए और ट्रेन से सीधे बंबई पहुंच गए जहां गुलनाज के परिजनों ने हत्या का षडयंत्र पहले ही रच लिया था। गुलनाज के माता पिता और तीन भाई सहित एक अन्य दो फोर व्हीलर गाड़ी में आए और मुंबई स्टेशन से दोनों को ले गए जिसके बाद करन की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी और गोंडी चौकी अंतर्गत फेक दिया। वहां की पुलिस को 15 अक्टूबर को शव मिला और आधारकार्ड की मदद से पुलिस ने चिल्ला पुलिस को हत्या की सूचना दी । जिसके बाद दिवंगत के परिजनों को जानकारी हुई । तीन दिन की जांच के बाद मुंबई पुलिस ने लड़की के पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछ तांछ में पता चला की मुख्यमंत्री योगी के भय के चलते उन लोगों ने दोनों की हत्या यूपी में नहीं की और उन्हें मुंबई लाकर मारा ताकि किसी को पता न चले वहीं पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त पर गुलनाज का शव न्यू मुंबई के जंगल से की जिसका शव पूरी तरह सड़ चुका था और बॉडी पहचानने योग्य नहीं थी। इसी कारण करन के परिजन गुलनाज की हत्या पर शक जता रहे हैं और डी एन ए जांच की मांग कर रहे हैं । यह पूरी घटना करन के दिल्ली वाले चाचा ने फोन पर सुनाई और गुलनाज की मौत को मिस्ट्री बता रहे हैं

हिंदू लड़के और गैर हिन्दू लड़की को लव मैरिज की मिली खौफनाक सजावहीं चिल्ला गांव में रह रहे मृतक करन के चाचा जो चाट का ठेला लगाते हैं उन्होंने बताया कि वह दोनों यहां किराए के मकान में रहते थे हमलोंगो का उनसे कोई मतलब नहीं था करन ने अभी हाल ही में 50 हजार रुपए का लोन लिया था कुछ पैसा दुकान में लगाया बाकी उसी के पास था । दोनों ने जब कोर्ट मैरिज की तो गुलनाज का पूरा परिवार मुंबई चला गया जहां पहले से ही आधा परिवार रहता था वो लोग शादी के शख्त खिलाफ थे।

इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है इस घटना का कोई भी जिक्र नहीं करना चाहता है। वहीं एक बार फिर ऊपर वाले की अनमोल देन मुहब्बत और इंसानियत एक बार फिर धर्म की कट्टरता के आगे हार गई। इतना ही नहीं इस घटना ने यह भी बता दिया की उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानून का कितना भय है। जिसके कारण गुनहगारों ने इस खूनी खेल का षडयंत्र मुंबई में रचा और बड़ी बेरहमी से दोनों की काट कर निर्मम हत्या कर दी लेकिन अभी भी लड़की की मौत पर मिस्ट्री बनी हुई है। हो सकता है की लड़की के परिजनों ने षडयंत्र के तहत किसी और लड़की के शव की शिनाख्त करवा दी हो क्योंकि जहां जहां लड़के का शव पानी में पड़े होने के बावजूद सही सलामत नजर आ रहा है वहीं बताया जा रहा है लड़की का शव पूरी तरह सड़ चुका है उसकी बॉडी में कीड़े पड़ गए हैं और पहचाना नहीं जा सकता। अब तो डीएनए टेस्ट के बाद ही इस मिस्ट्री का पता चलेगा।