चोर का आतंक त्योहारों पर फेर गया पानी – किसान के घर पर बोला धावा
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur Nagar – किसी तरह खेती किसानी करके त्योहारों के सीजन को परिवार संग खुशियों से बिताने का सपना एक किसान के लिए वाकई में सपने में ही बदल गया। जिसका दोष जाता है उन रात के बादशाहों पर जो पुलिस की आंख मिचौली खेलते हुए लोगों के आशियाने को अपना शिकार बना लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ कानपुर के एक किसान के साथ। जिसके घर चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
यहां हुई वारदात
पूरी जानकारी के अनुसार कानपुर की बिल्हौर कोतवाली की उत्तरीपुरा चौकी क्षेत्र के खजुरिया नवादा गांव निवासी किसान राजेश के अनुसार सोमवार रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने उसके कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर पच्चीस हजार रुपए नकद, एक चांदी की कमर पेटी, एक जोड़ी तोड़ियां और सोने की झुमकी चोरी कर ली और उसी दौरान उनकी पत्नी की नींद खुल गई और उन्होंने चोरी कर रहे चोरों का विरोध शुरू कर दिया। जिसपर चोरों उनकी गर्दन दवा दी। पत्नी के चिल्लाने पर घर के अन्य लोग भी जाग गए। घर वालों को आता देख नक़ाब चोर चोरी किए गए सामान सहित मौके से भाग निकले। किंतु जल्दबाजी में एक चोर का मोबाइल मौके पर ही छूट गया। घटना के बाद मामले की सूचना फोन कॉल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी वारदात की जांच पड़ताल में मिले मोबाइल के आधार पर चोरों की पहचान कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है और घटना को लेकर पूछताछ शुरू की। पकड़े गए दोनों युवक गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25