( विशुनगढ़ से सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के विशुनगढ़ कस्बा चुन्नी गंज तिराहे पर हर बर्ष की तरह 9वां विशाल महोत्सव श्री शिवशक्ति मां दुर्गा दल सेवा समिति ने आज देवी विसर्जन शोभा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा विशुनगढ कस्बा के मार्केट होते हुए विशुनगढ कस्बा के सभी मंदिरों पर होते हुए कैरदा होते हुए ईसन नदी में विसर्जन किया गया।
विशुनगढ थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार विसर्जन करवाया नदी के किनारे गड्डा खुदवा कर विसर्जन करवाया। शिव शक्ति मां दुर्गा समिति सदस्य रिंकू गुप्ता सर्वेश राठौर ओमजी शिवम खटिक अभिषेक खटिक अजमेर यादव आदि लोग मौजूद रहे विशुनगढ थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद रखा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21