3

Recent News

मिर्जापुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। योगी राज में गुंडई की अकड़ मिनटों में निकली।

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत सहित यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर। जानिए अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के मौसम, बारिश और तापमान का ताजा अपडेट।

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 पर्यटक थे सवार.. 4 के शव मिले, कई लापता, Video..

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: यूपी के झाँसी में 100 करोड़ का सट्टा सिंडिकेट फूटा, भाजपा नेता समेत 9 फरार, निकला दुबई कनेक्शन..

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: देहरादून में मारा गया यूपी का बदमाश, एक भाई का पहले हुआ एनकाउंटर, 1100 करोड़ का चक्कर क्या?

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

3

Recent News

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Breaking News

भगवान श्री राम की वापसी की खबर सुनते ही उज्जवल हो उठी थी अयोध्या नगरी – हनुमान जी ने दिया था संदेश

UP Desk – भक्तों और द्वी सज्जनों दशानन रावण का वध करने के बाद जब भगवान राम की वापसी की खबर अयोध्या पहुंची थी तो पूरी की पूरी अयोध्या नगरी दीपक से उज्जवल हो उठी थी। सभी उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए थे। लेकिन इधर भगवान श्री राम की वापसी में भी कई व्यवधान आए जिन्हे हनुमान जी ने आसानी से हल कर दिए थे। कुछ इसी में एक लीला का वर्णन तुलसीदास जी ने रामायण में किया है। जिसमे राम भक्त हनुमान भगवान के लिए नाव के सामान्य साबित हुए। 
तुलसीदास जी ने भगवान राम को नमस्कार किया है और भगवान के चरणों की वंदना की है और भगवान शिव को भी प्रणाम किया है। रामजी के लौटने की अवधि का एक ही दिन बाकी रह गया। अतएव नगर के लोग बहुत आतुर अधीर हो रहे हैं। इतने में सब सुंदर शकुन होने लगे और सबके मन प्रसन्न हो गए। भरत जी सोच रहे हैं की श्री राम ने हमें भुला तो नही दिया ?
उधर श्री रामजी के विरह समुद्र में भरतजी का मन डूब रहा था। उसी समय पवनपुत्र हनुमान्‌जी ब्राह्मण का रूप धरकर इस प्रकार आ गए। मानो उन्हें डूबने से बचाने के लिए नाव आ गई हो।
 
हनुमान जी बोले- देवताओं तथा मुनियों के रक्षक श्री रामजी सकुशल आ गए। शत्रु को रण में जीतकर सीता माता और लक्ष्मणजी सहित प्रभु आ रहे हैं। देवता उनका सुंदर यश गा रहे हैं।
 
ये वचन सुनते ही भरतजी को सारे दुःख भूल गए। भरतजी ने पूछा- तुम कौन हो और कहाँ से आए हो ?
 
हनुमान्‌जी ने कहा हे कृपानिधान! सुनिए, मैं पवन का पुत्र और जाति का वानर हूँ, मेरा नाम हनुमान्‌ है।
 
यह सुनते ही भरतजी उठकर आदरपूर्वक हनुमान्‌जी से गले मिले। मिलते समय प्रेम हृदय में नहीं समाता। भरतजी ने कहा हे हनुमान्‌- तुम्हारे दर्शन से मेरे समस्त दुःख समाप्त हो गए दुःखों का अंत हो गया। तुम्हारे रूप में आज मुझे प्यारे रामजी ही मिल गए।
 
फिर भरतजी के चरणों में सिर नवाकर हनुमान्‌जी तुरंत ही श्री रामजी के पास लौट गए और जाकर उन्होंने सब कुशल कही।
 
इधर भरतजी भी हर्षित होकर अयोध्यापुरी में आए और उन्होंने गुरुजी को सब समाचार सुनाया! फिर राजमहल में खबर जनाई कि श्री रघुनाथजी कुशलपूर्वक नगर को आ रहे हैं।
 
खबर सुनते ही सब माताएँ उठ दौड़ीं। भरतजी ने प्रभु की कुशल कहकर सबको समझाया। नगर निवासियों ने यह समाचार पाया, तो स्त्री-पुरुष सभी हर्षित हुए। 
 
   “ऊं नमो नारायणाय”
” जय सियाराम”