3

Recent News

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ की कार पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी!
Kavya Maran Wedding: 25000 करोड़ की मालकिन के मंगेतर कौन? जानिए काव्या मारन के होने वाले पति की कमाई और नेटवर्थ

Kavya Maran Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन की…

Dussehra in Delhi: रावण के साथ जलेगा 30 फुट का कॉकरोच! बोले - "हम तो सफाई का संदेश दे रहे"

Dussehra in Delhi: दिल्ली के पीतमपुरा में इस बार दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ 30 फुट ऊंचे…

Elephant Video: वाराणसी में रामलीला का हाथी बेकाबू! बिजली के खंभे उखाड़े, घरों के शटर तोड़े; महावत को उठाकर पटका..

Elephant Video: वाराणसी की करीब 200 साल पुरानी मशहूर रामलीला के दौरान रविवार सुबह एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया।…

Pilibhit News: पीलीभीत की गजरौला पुलिस का विशेष अभियान! अब छात्राएं स्वयं भी कर सकेंगी अपनी सुरक्षा, दी हाई लेवल ट्रेनिंग..

Pilibhit News: पीलीभीत के गजरौला में बालिकाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस ने…

3

Recent News

Kavya Maran Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन की…

Dussehra in Delhi: दिल्ली के पीतमपुरा में इस बार दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ 30 फुट ऊंचे…

Elephant Video: वाराणसी की करीब 200 साल पुरानी मशहूर रामलीला के दौरान रविवार सुबह एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया।…

Pilibhit News: पीलीभीत के गजरौला में बालिकाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस ने…

Breaking News

कानपुर में स्टूडेंट ने टीचर पर झोंकी ताबड़तोड़ फायर – छात्रा और शिक्षक को लगी गोली

रिपोर्ट – शिवा शर्मा / आनंद तिवारी – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – यूपी में एक बार फिर एक छात्र ने अपने शिक्षक के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलाकर जान लेने का भरसक प्रयास किया। लेकिन उस छात्र का निशाना तो सटीक था पर गोली शिक्षक को छूते हुए निकल गई वहीं छात्र ने दूसरा फायर भी झोंका पर दूसरी गोली शिक्षक को न लगकर एक छात्रा के पैर में जा लगी। जिसकी वजह से छात्रा घायल हो गई। इस वारदात को देख पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी दहशत में थे। तभी कुछ लोगों ने घायल छात्रा और शिक्षक का प्राथमिक उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। 
 
विस्तृत जानकारी
पूरी वारदात है कानपुर जिले की। जहां के चौबेपुर थाना क्षेत्र में भजनलाल इंस्टीट्यूट स्कूल है। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी अपने समय से स्कूल खुला हुआ था। सभी छात्र छात्राएं विद्यालय में आ रहे थे शिक्षकों  का आना लगा हुआ था। तभी अध्ययनरत बदनपुर गांव निवासी दो चचेरे भाई जिसमें बड़ा कक्षा 11 का और छोटा कक्षा 9 का छात्र है। गुरुवार को कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र ने विद्यालय की किसी एक छात्रा से अभद्रता की थी और छात्रा की शिकायत पर शिक्षक विकास तिवारी ने छात्र को डांटने के साथ ही उसकी पिटाई कर दी थी। घटना के बाद घर पहुंचे छात्र ने अपनी चचेरे बड़े भाई को मामले की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह दोनो भाई तमंचा लेकर विद्यालय पहुंचे थे। सुबह एक अन्य शिक्षक के साथ बाइक द्वारा विद्यालय गेट पर पहुंचे शिक्षक विकास तिवारी के बाइक से उतरते ही दोनो भाइयों ने शिक्षक पर फायर कर दिया। जिसमें एक छात्र का फायर मिस हो गया। वहीं दूसरे भाई द्वारा की गई फायर शिक्षक के गले को छूते हुए निकल गई और शिक्षक घायल हो गया और छात्र द्वारा चलाई गई दूसरी गोली विद्यालय में प्रवेश कर रही एक छात्रा के पैर में जा लगी। एक के बाद एक फायर होते ही विद्यालय में हर तरफ अफरा तफरी मच गई। इसी बीच मौका पाकर दोनो छात्र मौके से भाग निकले।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल शुरू की और कुछ ही देर में एक के बाद एक आला अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे। वहीं घटना के बाद घायल शिक्षक और छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
 
कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस 
 
वारदात के आरोपी अनिकेत और अभिषेक के पास तमंचा कहां से आया और उनके अंदर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने का दुस्साहस कैसे हुआ। इन सभी क=सवालों का उत्तर जानने के लिए पुलिस दोनों छात्रों के परिवार की कुंडली खंगालने में जुट चुकी है। जिसके अभी तक पुलिस  परिवार के कुछ सदस्यों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। वहीं फरार छात्रों की पकड़  तलाश जारी है।