यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता – नाबालिग लड़कियों का शिकारी किया गया गिरफ्तार
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथों एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसके चलते पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ भोली भाली नाबालिग लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया करता था। जिसको लेकर विभाग की अनुमति के चलते उस अपराधी पर इनाम भी घोषित कर दिया गया था।
जानिए कौन है यह अपराधी
कुलदीप उर्फ़ नन्हू नाम के इस अपराधी की आंखों में हवस की प्यास भरी रहती थी। इसलिए अपराध की दुनिया में आने के बाद यह छोटी मोटी वारदातों को तो अंजाम देता ही था बल्कि उन नाबालिग भोली भाली लड़कियों को अपना शिकार बना लेता था, जो उसकी बहकाने वाली बातों पर भरोसा कर लेती थीं और अगर कोई उसके झांसे में नहीं फस्ती थी तो उसको जबरन अपना शिकार बना लेता था। कुछ ऐसा ही किया था नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहकर। जब एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। समय कटता गया और कुलदीप उर्फ़ नन्हू फरारी काटता गया। तभी पुलिस की स्वॉट टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नन्हू अपने निवास स्थान कन्नौज में छुपकर रह रहा है। जिस पर स्वॉट टीम ने कन्नौज में डेरा जमा लिया और कुछ ही समय बाद टीम को सफलता मिली। इनामिया कुलदीप उर्फ़ नन्हू गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद टीम के सदस्य उसे कानपुर के नवाबगंज थाने ले आए। जहां विधिक कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21