विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी स्टूडेंट्स के अंदर की प्रतिभा – चेयरमैन ने किया उत्साहवर्धन
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – शिक्षा के साथ अगर छात्र छात्राओं के अंदर छुपी उनकी कला का प्रदर्शन हो और कोई उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करे तो शायद हम बेहतर शिक्षक बनकर होनहारों की तलाश करने में कामयाब होंगे। कुछ ऐसा ही किया गया कानपुर के घाटमपुर में स्थित श्री राम ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंटरनेशनल स्कूल में, जहां एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करते हुए छात्र छात्राओं में विज्ञानं की रूचि देखी गई और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जागरूक किया गया।
विद्यालय के चेयमैन ने बढ़ाया उत्साह
घाटमपुर तहसील के नंदना ग्राम स्थित श्री राम ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण व विज्ञान पर आधारित मॉडल बनाकर उन्हें प्रदर्शित किया, साथ ही उनके बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन मनोज भदौरिया ने बच्चों की इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों के मॉडल के अनुसार प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को उपहार देकर उनको सम्मानित किया गया, साथ ही उनके के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं इस मौके पर पहुंचे विद्यालय के चेयरमैन मनोज भदौरिया ने बताया कि बच्चे हमारे देश के कर्णधार होते हैं, उनको अच्छी शिक्षा दिलाकर देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर अपने बच्चो के भविष्य उज्ज्वल बनाए। क्यों कि आने वाले समय में यह बच्चे अपनी काबिलियत के चलते अपने देश और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य, कोऑर्डिनेटर समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 24