3

Recent News

Heteropaternal Superfecundation: गजब का मामला! एक मां, जुड़वां बच्चे, लेकिन पिता अलग-अलग! ये कैसे संभव?

Heteropaternal Superfecundation: मेडिकल साइंस में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जुड़वां…

Adhaar Card Update: बदलने वाला है आपका आधार कार्ड, नए डिज़ाइन में न होगा नाम, न पता होगा और न ही DOB

Adhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Bengal Election Exit Poll : एग्जिट पोल ने बढ़ाई पार्टियों की टेंशन, BJP-TMC में कौन बना रहा सरकार? तस्वीर हुई साफ..

Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।…

बरेली की फर्जी IAS बहनों की कहानी: SUV पर लिखा ADM FR, नीली बत्ती, हूटर.. अधिकारीयों वाला जलवा दिखाकर ठगी
Politics: मुस्लिम इलाके में BJP की बड़ी जीत, गोधरा कांड के सबसे संवेदनशील इलाके में भाजपा ने लहराया झंडा..

Politics: 2002 के गोधरा दंगों का ग्राउंड जीरो माने जाने वाले बेहद संवेदनशील इलाके में एक अनोखा चुनावी नतीजा सामने…

3

Recent News

Heteropaternal Superfecundation: मेडिकल साइंस में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जुड़वां…

Adhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।…

Politics: 2002 के गोधरा दंगों का ग्राउंड जीरो माने जाने वाले बेहद संवेदनशील इलाके में एक अनोखा चुनावी नतीजा सामने…

Breaking News

दीपावली को जगमग करेंगे माटी के दीपक – कुम्हारों की चाक ने पकड़ी रफ्तार

रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – हिन्दू राष्ट्र भारत में जब भी कोई पर्व या त्योहार आता है तो दीपक की रौशनी की तरह आपके जीवन में उजाला सा दिखने लगता है। कुछ इसी में शामिल है रौशनी का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली का। जिसके मौके पर पूरे भारत वर्ष में एक-एक घर रोशनी से जगमग सा दीखता है। इसी के बीच हमारी धरती की माटी से बने दीपक की बात ही कुछ निराली होती है। दीपावली के पहले कुम्हारों की दहलीज पर दीपक के बनाने का चाक तेजी के साथ चलने लगता है और हजारों की संख्या में दीपक बनकर रौशनी के लिए तैयार किये जाते हैं। 
 
फिर से एक उम्मीद
 
दिवाली का यह पर्व दीपों का त्यौहार माना जाता है। जहां दीपक की रोशनी के साथ सुख और समृद्धि की लोग कामना करते हैं। इसी को लेकर लोग अपने-अपने घरों में दीपावली मनाने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं कुम्हारो के चाक की रफ़्तार भी तेज हो गई है। कुम्हार पूजा पाठ के लिए मिट्टी का कलश, खिलौने आदि बनाने में भी रात दिन एक करके शीघ्रता से अपना कार्य पूरा करने में जुटे हैं। कुम्हार समाज के लोगों में अधिक से अधिक दीपक बनाकर बेचने की होड़ लगी हुई है। कुम्हारों को इस बार दिए की बिक्री तेज होने की उम्मीद है। मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार बताते है कि यह हमारा पुश्तैनी धंधा है। इसी से जीविका चलती है। लेकिन अब बाजार में रंगीन लाइट आ गई है। जिससे लोगों ने दीयों का उपयोग कम कर दिया है। फिर भी आस है कि इस दीपावली पर उनके दीयों की अधिक बिक्री होगी। 
 
क्या कहतें हैं हमारे कुम्हार 
 
इस संबंध में कुम्हार बताते हैं कि उनकी बिरादरी सालों से यह कार्य कर रहे हैं। दीपावली से पहले बिक्री बहुत कम रहती है। लेकिन दीपावली पर होने वाली बिक्री का इंतजार रहता है। इस बार दिवाली पर दियों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए दिये बनाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि रंगीन लाइटों से घर सजाया जा सकता है, लेकिन पूजा पाठ, धार्मिक अनुष्ठान के लिए दियों का ही उपयोग किया जाता है। इसे देखते हुए दिया बनाने के काम में तेजी आई है। सामान्य दिया से लेकर रंग बिरंगे आकर्षक डिजाइन के दीपक भी तैयार किये जा रहे है। इस बार दिवाली पर दियों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। हम इस बार सामान्य दियों से लेकर रंग बिरंगे आकर्षक डिजाइन के दीपक भी तैयार कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे दिए तैयार कर रहे हैं जो लोगो को आकर्षित करें।