( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
हसेरन कस्बा के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला कार्यक्रम मे प्रभु श्री राम द्वारा लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या नगरी लौटे। राम जानकी मंदिर से राम लक्ष्मण मां जानकी संकट मोचन हनुमान सुग्रीव विभीषण सहित जैसे ही अयोध्या नगर पहुंचे , भारत में आगमन की तैयारी कर ढोल बैंड बाजा के साथ हर्ष उल्लास के साथ भगवान राम को राज महल लाया गया। कस्बा की लोगों में प्रभु श्री राम मां जानकी वीर हनुमान के नाम के जयकारों की गूंज रही। प्रभु राम का राज्याभिषेक हुआ। नगर में खुशियां ही खुशियां मनाई गयी। वहीं रात्रि कार्यक्रम में रासलीला में भस्मासुर की लीला का मंचन किया गया। हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है