3

Recent News

मिर्जापुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। योगी राज में गुंडई की अकड़ मिनटों में निकली।

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत सहित यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर। जानिए अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के मौसम, बारिश और तापमान का ताजा अपडेट।

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 पर्यटक थे सवार.. 4 के शव मिले, कई लापता, Video..

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: यूपी के झाँसी में 100 करोड़ का सट्टा सिंडिकेट फूटा, भाजपा नेता समेत 9 फरार, निकला दुबई कनेक्शन..

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: देहरादून में मारा गया यूपी का बदमाश, एक भाई का पहले हुआ एनकाउंटर, 1100 करोड़ का चक्कर क्या?

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

3

Recent News

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Breaking News

रॉकेट पोस्ट स्पेशल – जानिए करवा चौथ व्रत 2023 का शुभ मुहूर्त – ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा के साथ

रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 
 
करवा चौथ व्रत 2023 – बहुत जल्द ही सुहागिनों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि करवा चौथ व्रत सुहागिनों को पूरे साल बड़ी ही बेसब्री से इंतजार होता है करवा चौथ व्रत का। क्योंकि सुहागिनों के लिए बहुत खास होता है। इस ख़ास अवसर पर हम सबके ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा जी के मुताबिक हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा करती हैं।  सुहागिन महिलाएं इस व्रत को चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद पारण करती हैं। करवा चौथ का व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इसे बिना अन्न व जल ग्रहण किए सूर्योदय से चंद्र दर्शन तक किया जाता है। 
 
जानिए करवा चौथ व्रत का सही विधि-विधान
 
सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करें। इसके बाद घर मैं मंदिर की साफ- सफाई कर दीपक जलाएं। इसके साथ ही देवी- देवताओं की पूजा-अर्चना करें| फिर निर्जला व्रत का आप संकल्प लें। इस पावन दिन शिव परिवार की पूजा- अर्चना की जाती है।  आप सबसे पहले भगवान श्री गणेश की पूजा करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्र दर्शन के बाद पति को छलनी से देखें| इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा जाता है। 
 
पढ़िए करवा चौथ पूजा और शुभ मुहूर्त
 
ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा के अनुसार चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 09:31 पर प्रारंभ होगी और 01 नवंबर को रात 09:20 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि मान्य अनुसार करवा चौथ व्रत 01 नवंबर को रखा जाएगा| करवा चौथ पूजा मुहूर्त 01 नवंबर को शाम को सूरज ढलने के बाद से प्रारंभ होगा एवं शाम चाँद निकलने से पहले 8:05 तक रहेगा| पूजा करने का सबसे उचित समय संध्या का समय होता है जो कि सूर्यास्त के बाद शुरू होता है। करवा चौथ व्रत का समय सुबह 06:37 से शाम 08:17 तक है| करवा चौथ के दिन चंद्रोदय रात 08:17 पर होगा। 
 
ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा
कानपुर (उत्तर प्रदेश)