3

Recent News

Killer Wife no 1: पति की हत्या कर आंतें बैग में रखी, सीने से नीचे तक 1 फुट चीरा; आधा लीवर और दाईं किडनी भी गायब..

Killer Wife no 1: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप…

UP Crime News: वृंदावन बालिका गृह में 14 साल की किशोरी की हत्या, दो सहेलियों ने बाथरूम में पानी की बाल्टी में डुबोकर मारा..
Video: छात्राओं के साथ बांध में बिना कपड़ों के नहाते दिखे स्कूल प्रिंसिपल, लोगों ने कहा - 'अश्लीलता की हदें पार', सस्पेंड..
UP News: यूपी पुलिस गटका गई 16 किलो सोना, बचे 10 किलो पर भी नजर? अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

UP News: कन्नौज में शुक्रवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसे के बाद बड़ा मामला सामने आया। कांवड़ यात्रा…

पहले PM मोदी ने रचा इतिहास, अब Giorgia Meloni बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाली सरकार..

Giorgia Meloni, इटली की प्रधानमंत्री सितंबर में देश की राजनीति में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली हैं। मेलोनी की सरकार…

3

Recent News

Killer Wife no 1: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप…

UP News: कन्नौज में शुक्रवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसे के बाद बड़ा मामला सामने आया। कांवड़ यात्रा…

Giorgia Meloni, इटली की प्रधानमंत्री सितंबर में देश की राजनीति में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली हैं। मेलोनी की सरकार…

Breaking News

BANDA NEWS: बालू माफियाओं ने अन्नदाता को किया अधमरा, अवैध खनन कर खेत से ट्रैक्टर निकालने का किया था विरोध

बालू का अवैध खनन कर रहे माफियाओं ने अन्नदाता समेत कइयों की बेरहमी से की पिटाई

गंभीर हालत में घायल किसान को डॉक्टर ने किया कानपुर रेफर

खनिज विभाग और परिवहन विभाग सहित स्थानीय पुलिस पर खड़े हुए सवालिया निशान

BANDA NEWS: बालू माफियाओं ने अन्नदाता को किया अधमरा, अवैध खनन कर खेत से ट्रैक्टर निकालने का किया था विरोधबांदा में लगातार हो रही बालू चोरी को लेकर अधिकारियों को अन्नदाताओं द्वारा सूचित किया जाता रहा है। लेकिन धन बल के चलते और राजनैतिक संरक्षण पाये बालू चोरों के ऊपर खनिज विभाग के अधिकारीगणों ने बिना पट्टा किये चोरी कर रहे बालू माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं की जब किसान ने बालू माफियाओं को बालू भरने व चोरी करने से रोका और विरोध करते हुए कहा कि लगातार ट्रैक्टर निकलने से हमारी फसल बर्बाद हो रही है जिसके बाद बालू माफिया आग बबूला होए गए और किसान पर फावड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बचाने आए तीन अन्य परिजनों को भी बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में किसान को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा पहाड़ निवासी चुनूबाद निषाद (50) पुत्र महेश्वरा केन नदी किनारे सब्जी की बारी लगाए है। मंगलवार की रात कुछ दबंग चोरी-छिपे उसकी बारी उजाड़ कर ट्रैक्टर में बालू भर रहे थे। उसने इसका विरोध किया। यह बात बालू चोरों को नागवार गुजरी। बालू चोरों ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मदद की आवाज लगाने पर उसका भाई हीरा (60) व भतीजा पप्पू (35), श्रीराम (35) पुत्र मुन्नी लाल को बालू चोरों ने बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। दबंग धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजन गंभीर हालत में चुनूबाद को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। भतीजे पप्पू ने बताया कि इन दिनों बालू चोर काफी सक्रिय हैं। पुलिस की शह पर अवैध खनन हो रहा है। बालू चोर नदी किनारे लगी उनकी सब्जी की बारी उजाड़ कर धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले पुलिस और खनिज विभाग को अवैध खनन की सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

BANDA NEWS: बालू माफियाओं ने अन्नदाता को किया अधमरा, अवैध खनन कर खेत से ट्रैक्टर निकालने का किया था विरोधजिम्मेदारों पर खड़े हुए सवालिया निशान

इस वीभत्स घटना और अवैध खनन कर ट्रैक्टर द्वारा बालू निकासी का वीडियो सामने आने के बाद खनिज अधिक और परिवहन विभाग सहित स्थानीय पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं की बिना सरकारी पट्टे के यहां बालू खनन कैसे हो रहा था धड़ल्ले से ट्रैक्टर बिना परमिट के बालू लादकर कैसे शहर से गुजर रहे हैं। आखिरकार खनिज विभाग क्या कर रहा है जिले में अवैध खनन कैसे हो रहा है। वहीं जब सड़कों में बिना बालू के परमिट के ट्रैक्टर लोड होकर सड़कों में निकल रहे हैं तो परिवहन विभाग कहां सो जाता है और स्थानीय पुलिस क्या करती रहती है जब उनके इलाके में अवैध खनन से लेकर अवैध परिवहन होता है आखिरकार स्थानीय पुलिस ने उच्च अधकारियों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। अगर यह सब जिम्मेदार हुक्मरान अपनी थोड़ी सी भी जिम्मेदारी निभाते तो सायद यह घटना नहीं होती।