3

Recent News

पीलीभीत के खकरा रिवर फ्रंट पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम एक्शन में, टीम ने निर्माण रुकवाया, IGRS के जरिए CM तक पहुंचा मामला।

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

3

Recent News

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Breaking News

कानपुर में खंडित की गईं देव प्रतिमाएं – ग्रामीणों में दिखा जबरदस्त आक्रोश

रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – यूपी के कानपुर स्थित बिल्हौर के गढ़ी गांव में एक बार फिर अराजकतत्वों द्वारा धार्मिक स्थल पर देव प्रतिमाओं को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की और धार्मिक स्थल से खंडित प्रतिमा हटाकर नई देव प्रतिमाएं स्थापित कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
 
ग्रामीणों ने जताया विरोध 
 
विस्तृत जानकारी के अनुसार बिल्हौर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में गांव के लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर पूर्व ग्राम प्रधान नितिन कटियार के खेत में लगभग सौ वर्ष पुराना धर्म स्थल मौजूद है। सन 2019 में पूर्व प्रधान के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से धर्म स्थल पर भगवान शंकर, मां काली और नंदी गढ़ की प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। बुधवार रात किसी अराजकतत्व ने धार्मिक स्थल पर स्थापित तीनो प्रतिमाओं को तोड़कर खंडित कर दिया। प्रतिदिन की भांति गुरुवार भोर पहर पूर्व प्रधान की मां नन्ही देवी धार्मिक स्थल की साफ सफाई करने के लिए पहुंची थीं। मंदिर में देव प्रतिमाओं को खंडित देख उन्होंने घर पहुंच कर पारिवारिक जनों को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और देव प्रतिमाओं को तोड़े जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश प्राप्त हो गया। 
 
फिर से स्थापित की जाएगी प्रतिमा 
 
घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी आई.पी. सिंह बिल्हौर कोतवाल सुरेंद्र सिंह और ककवन थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के संबंध में जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक स्थल से खंडित देव प्रतिमाओं को हटा दिया गया और धार्मिक स्थल पर नई देव प्रतिमाएं स्थापित कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराने के साथ ही नई प्रतिमाओं की स्थापना के लिए ग्रामीणों के साथ पुलिसकर्मियों को नई प्रतिमाएं लाने के लिए कानपुर भेजा गया।
 
शराबी हो सकता है अराजक तत्व 
 
एसीपी आईपी सिंह के अनुसार धार्मिक स्थल पर देव प्रतिमाएं खंडित पाई गई हैं। मौके पर शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। किसी शराबी के द्वारा मूर्तियां तोड़े जाने की आशंका है घटना की जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था बनी हुई है। स्थापना के लिए नई मूर्तियां मंगाई गई हैं।