3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

Hardoi News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा, बोले सीएम 

शिक्षक से लेकर चंद्रयान की उड़ान तक आधी आबादी की भागीदारी है-सीएम

Hardoi News: Nari Shakti Vandan Act increased respect for women power, said CMहरदोई: सीएम योगी आदित्यनाथ आज मिशन शक्ति फेज-4 के तहत हरदोई की नारी शक्ति के मध्य शाहाबाद के उधरनपुर पहुंचे, जहां हेलीपैड पर उतरने के पश्चात मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को देश के एजेंडा का हिस्सा बनाया। उनके स्वाभिमान व स्वावलंबन से जुड़ी योजनाएं चलाई। वहीं बाल सेवा पुष्टाहार विभाग के स्टॉल के अंदर उन्होंने 3 बच्चों को अन्नप्राशन एवं 3 महिलाओं की गोदभराई करायी। प्रदर्शनी स्थल पर उन्होंने दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल एवं अन्य दिव्यांग उपकरण प्रदान किये। एफपीओ से जुड़ी चार महिला किसानों कोउन्होंने ट्रैक्टर की चाभी प्रदान की।

  सीएम ने बटन दबाकर 541 करोड़ रुपये की दी सौगात

Hardoi News: Nari Shakti Vandan Act increased respect for women power, said CMकार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 541 करोड़ रुपये लागत की 217 परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा, उनके स्वाभिमान व स्वावलंबन से जुड़ी योजनाएं चलाई। हर घर शौचालय की व्यवस्था की गयी। निर्धनों को आवास, मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिए। एक सामान्य शिक्षक से लेकर चंद्रयान की उड़ान तक आधी आबादी की भागीदारी है। परिसीमन के उपरांत नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को हिस्सेदारी मिलेगी। आने वाले समय मे बचे हुए निर्धन परिवारों को आवास मिलेगा। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से सभी को जमीन का मालिकाना रिकॉर्ड प्राप्त होगा। पीएम स्वानिधि योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 14 लाख लोग लाभान्वित हो चुके हैं जिसमे से ज्यादातर महिला लाभार्थी हैं। सीएम योगी ने मंच पर विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं  को प्रमाणपत्र एवं उपकरण प्रदान किये। ओडीओपी के तहत उन्होंने लाभार्थियों को टूल किट प्रदान किये। उन्होंने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रुचि त्रिवेदी को खेलकिट प्रदान की।

पीएम मोदी ने नारी शक्ति को देश के एजेंडा का हिस्सा बनाया: सीएम योगी

Hardoi News: Nari Shakti Vandan Act increased respect for women power, said CMजनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शोषण मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है और पिछले 6 वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 40 हजार हो गयी है तथा खेलो इंडिया प्रोग्राम में विश्व स्तरीय खेलों में पदकों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने महिला खिलाड़ी पारुल चौधरी का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे प्रत्येक क्षेत्र में बेटियों की संख्या बढ़ाने के लिए कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना की धनराशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी गयी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब 3 लाख से अधिक महिलाओं की शादी हो चुकी है। निराश्रित महिला पेंशन पेंशन योजना में 29 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने आयुष्मान योजना, हर घर नल योजना व अन्य विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक योजना से बड़ी संख्या में प्रदेशवासी लाभान्वित हुए हैं।