Kannauj News : यातायात माह को लेकर किया गया जागरूक
रिपोर्टर : मोबीन मंसूरी
पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद के दिशा-निर्देशन में यातायात जागरूकता माह के दूसरे दिन गुरुवार को गुरसहायगंज कस्बा में टीएसआई अरशद अली ने जगह-जगह यातायात जागरूकता हेतु बैनर लगाए। इसके साथ ही आमजन को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
आपको बताते चले कि एक नवंबर से पूरे उत्तर प्रदेश में यातायात माह का शुभारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत टीएस आई अरशद अली ने आज गुरसहायगंज कस्बा स्थित बस स्टैंड पर आमजन को यातायात की जानकारी दी और सभी से आग्रह किया कि हमेशा चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट एवम दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें । नशे की हालत में अथवा तेज गति से वाहन को ना चलाएं।आगे उन्होंने बताया कि स्वयं यातायात नियमों को जाने और दूसरों को भी समझाने का प्रयास करे ताकि लोग नियमों को सीख सके और समाज को जागरूक करे।
टीएसआई अरशद ने कहा की प्रायः देखने को मिलता है कि कही पर अगर किसी का एक्सीडेंट हो जाता है तो लोग पहले वीडियो बनाते है फिर उसकी मदद करते है उन्होंने कहा की ऐसा कदापि न करे।इस मौके पर टीएसआई ने एक नारा दिया “घायल को पहले अस्पताल पहुचाए,बाद में वीडियो बनाए “जिस नारे की सभी ने प्रशंसा की।इस कार्य में आरक्षी यातायात संदीप कुमार ने भी भाग लिया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 23