Kannauj News : छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
( कन्नौज सदर से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट )
यातायात माह नवंबर के एक्शन प्लान के मुताबिक निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर डॉ प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा वारसी पब्लिक इंटर कॉलेज हम्मालीपुरा में प्रधानाचार्य जुबैर खान एवं प्रबंधक श्री मोहसिन रज़ा के सहयोग से यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्र एवं छात्राओं को महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
इस दौरान बताया गया कि सड़क को किस तरह से क्रॉस करना है, सड़कों के आसपास बच्चों का खेलना कितना खतरनाक होता है, बताया गया कि कटी हुई पतंग को पकड़ने के चक्कर में कई बच्चे अपनी जान गवां चुके हैं, जबकि पतंग की कीमत बहुत कम होती है, इसलिए कटी हुई पतंग को पकड़ने के चक्कर में जान न गवाएं। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के महत्वपूर्ण फायदे बताए वही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के वाहनों में न बैठने की सलाह दी गई।
छात्र एवं छात्राओं को सुरक्षित साइकिल चलाने के तरीके बताए गए। ये भी बताया गया कि कभी भी सड़क के किनारे खड़े भारी वाहनों के आसपास से सड़क को क्रॉस करने का प्रयास नहीं करना चाहिए, ऐसा करने पर वाहनों के चालक सड़क क्रॉस करने वाले को देख नहीं पाते और अचानक आ जाने पर दुर्घटना हो जाती है। कार के दरवाजे खोलने के लिए दूर हाथ विधि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22