3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

Kannauj News : चाँद को अर्घ देकर सुहागिनों ने व्रत का किया परायण, महिलाओं मे दिखा बेहद उत्साह

( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )
करवाचौथ के पावन पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने शाम को चांद का दीदार कर व्रत का समापन किया। खूबसूरत कपड़ों और गहनों में सजी महिलाएं दिन भर अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखकर पूरे दिन चांद के दीदार का इंतजार करती रहीं।देर शाम चन्द्रदेव के आसमान पर प्रकट होते ही सुहागिन महिलाएं उत्साहित हो उठीं और पूजन की थाली लेकर छतों पर पहुंच गयीं। महिलाओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से चन्द्रदेव का पूजन किया,जिसके बाद अपने-अपने पतियों के हांथ से जल गृहण कर उपवास का परायण किया।
पर्व को लेकर बुधवार की सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनने शुरु हो गये। सुहागिन महिलाएं हाथों में मेहंदी रखने लगीं और आकर्षक परिधान पहनने के बाद सोलह श्रंगार कर सजती संवरती रहीं। सजने-संवरने के साथ-साथ महिलाएं आपस में हंसी ठिठोली भी करतीं रहीं जिससे त्यौहार में चार चांद लग गये और माहौल खुषनुमा बना रहा।इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। वहीं करवा चौथ व्रत को लेकर जिला कारागार में विभिन्न आरोपों में सजा काट रहीं सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों के लिए लंबी आयु की कामना के साथ व्रत रखा। हालांकि कारागार की चारदीवारी के अंदर उन्हें उनके चांद के दीदार नहीं हो सके, फिर भी महिलाओं का उत्साह देखते ही बना।

 पहले व्रत से उत्साहित दिखीं नवविवाहिताएं

शहर के अकबरपुर सराय घाघ  में रहने वाली काजल प्रजापति  बताती हैं, कि इस बार मेरा पहला व्रत है। पति की लंबी उम्र और सफल वैवाहिक जीवन के लिए मैं यह व्रत शुरू कर रही हूं वैसे तो पति की सफलता व उनके दीर्घायु के लिए रोज ही भगवान से प्रार्थना करती हूं। लेकिन इस खास त्योहार पर पूजा करने का आनंद ही अलग है। वहीं आरती का कहना है कि आज का दिन सुहागिनों के लिए विषेष महत्व रखता है। व्रत के महत्व को बताती हुईं कहती हैं कि सती सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यह व्रत किया था।

 हंसी ठिठोली में बीता दिन

बुधवार को करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं मे खासा उत्साह रहा। सुबह से ही घरां में जरुरी काम-काज निपटाने के बाद सुहागिन महिलाएं टोलियां बनाकर सजनें संवरने की तैयारियों मे जुट गईं। ब्यूटी पार्लरां में दिन भर महिलाओं की खासी भीड़ लगी रही। सुहागिन महिलाओं ने हाथों पर बेहद खूबसूरत तरीके से मेहंदी रचाने के साथ साथ सोलह श्रंगार कर निर्जला व्रत रहकर पति की लंबी आयु की कामना करती रहीं। इस दौरान महिलाओं के बीच हंसी ठिठोली भी चलती रही।

 पुलिस रही सतर्क

करवाचौथ पर बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने व किसी भी प्रकारी की आपराधिक वारदात को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आंनद  ने सुबह से पुलिस कर्मियों को एलर्ट रहने के निर्देश दिए।शहर की व्यस्त बाजारों में महिला पुलिस कर्मी समेत पुलिस कर्मी गस्त करते रहे और सुरक्षा का अहसास कराते रहे।