कानपुर पुलिस आयुक्त डॉ. आर. के. स्वर्णकार का सफल अभियान – दबोचा गया गांजा तस्कर
रिपोर्ट – ज्ञानेंद्र शुक्ला – कानपुर नगर
Kanpur News – गांजा और चरस समेत अन्य मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाने वाली कानपुर कमिश्नर पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है। जिसके चलते पुलिस ने शातिर शनि को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शनि गांजा और चरस बेचने का काम करता था। जिसने गिरफ्त में आने के बाद पुलिस को कई नाम बताए हैं जो कानपुर शहर में गांजा तस्करी का काम करते हैं। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर काम शुरू कर चुकी है। अंदाजा लगाया कि अगर यह अभियान इसी तरह चलता रहा तो कानपुर के पुलिस आयुक्त डॉक्टर आर. के. स्वर्णकार का सफल अभियान साबित होगा और कानपुर से मादक पदार्थों की तस्करी का सिलसिला थम सा जाएगा।
शनि ने बताए कई नाम अब पुलिस की उन पर नजर
इस अहम सफलता को प्राप्त किया है कानपुर कमिश्नर पुलिस के काकादेव थाने की पुलिस ने। जिनको मुखबिर सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में शनि नाम का एक शख्स है जो इन दिनों गांजा और चरस बेचने में सक्रिय है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम लगातार निगरानी बनाये हुए थी और मौका लगते ही जब घेराबंदी करते हुए शनि को गिरफ्तार किया तो उसके पास 3 किलो 900 ग्राम गांजा और 540 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार शनि क्षेत्र में गांजा और चरस बेचने का अपराध कर रहा था। इस सफलता के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है जिनके नाम शनि ने बताए हैं।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 28