3

Recent News

पीलीभीत सहित यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर। जानिए अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के मौसम, बारिश और तापमान का ताजा अपडेट।

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 पर्यटक थे सवार.. 4 के शव मिले, कई लापता, Video..

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: यूपी के झाँसी में 100 करोड़ का सट्टा सिंडिकेट फूटा, भाजपा नेता समेत 9 फरार, निकला दुबई कनेक्शन..

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: देहरादून में मारा गया यूपी का बदमाश, एक भाई का पहले हुआ एनकाउंटर, 1100 करोड़ का चक्कर क्या?

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Crime News: यूपी के मिर्ज़ापुर में पुलिस चौकी पर भीड़ का हमला, सिपाही को घसीटकर पीटा.. प्रभारी की वर्दी फाड़ी

Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र…

3

Recent News

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र…

Breaking News

कहते है इस चमत्कारिक मंदिर की मूर्ति से बाहर आती हैं साक्षात मां दुर्गा – करिए दर्शन

News Desk – भारत में कई चमत्कारिक व दिव्य मंदिर हैं इन मंदिरों में अलग-अलग चमत्कार और अद्भुत चीज़ें व बातें होती रहती हैं, जो किसी को भी चकित कर देती हैं। ऐसा ही एक दुर्गा माता का मंदिर भी है. जिसके लिए कहा जाता है कि इस मंदिर की मूर्ति से आज भी दुर्गा माता बाहर निकलती हैं और आस-पास विचरण करती हैं।
 
पहाड़ियों पर बना है यह माता दुर्गा का मंदिर
 
यह मंदिर छत्तीसगढ़ राज्य के चैतुरगढ़ नामक स्थान पर है. चैतुरगढ़ कोरबा के अंतर्गत पाली विकासखंड के घने जंगल व पहाड़ियों के बीच बसा हुआ स्थान है चैतुरगढ़ की पहाड़ी पर माता रानी दुर्गा का मंदिर स्थित है. यह मंदिर नागर शैली द्वारा बनाया गया है। इस मंदिर में बारह भुजाओं वाली माता दुर्गा की महिषासुर मर्दिनी स्वरूप में मूर्ति स्थापित है. इस मंदिर में स्थापित यह अनोखी प्रतिमा ही इसे अत्यंत अद्भुत बनाती है. इस मंदिर की मूर्ति की आँखों में लगातार देखने से इसकी पलकों के झपकने का अनुभव होता है।
 
मंदिर के पास है प्राचीन किला
 
कोरबा जिले से 90 किमी की दूरी पर स्थित इस अद्भुत जगह में चैतुरगढ़ का किला भी स्थापित है. यह किला कलचुरी युग यानि 1069 शताब्दी का है. इस स्थान के राजा जाजल्वदेव और विक्रमादित्य थे। चैतुरगढ़ में 9वीं शताब्दी में विक्रमादित्य द्वितीय द्वारा बनवाया गया शिव मंदिर भी प्रसिद्ध है. वर्तमान समय में इन राजाओं का 5 वर्ग की.मी. में फैला यह किला खंडहर में बदल चुका है।इस मंदिर की सीढ़ियां भी हैं बहुत विशेष हैं. इस मंदिर में जाने के लिए खतरनाक रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है. जंगल के बीचो-बीच बसे इस मंदिर में सीढ़ियों से चढ़कर जाना पड़ता है। इन सीढ़ियों की विशेष बात यह है कि अगर माता रानी किसी को अपने मंदिर में प्रवेश नहीं देना चाहती, तो वह इंसान इन सीढियों से चढ़ नहीं पाता और मज़बूरी वश वापस लौट जाता है।
माता को विचरण करते हुए देखने वालों का दावा करते हैं लोग 
 
माता रानी के कई भक्तों की माने तो उन्होंने अपनी आंखों से माता रानी को विचरण करते हुए देखा है हालांकि इस मंदिर के पुजारी और साधुओं के बारे में कहा जाता है कि वो लोग कोई साधारण इंसान नहीं है बल्कि अमीर घरों से हैं और इन्हीं लोगों का कहना है कि उन्होंने माता रानी को मूर्ति से बाहर आकर विचरण करते हुए देखा है। यह मंदिर जिस स्थान पर बना हुआ है, उसका जगह का दृश्य भी दिव्य और अद्भुत है. मंदिर के पास कमल से भरा हुआ तालाब है साथ ही ऋषियों का आश्रम भी है।
आप भी माता दुर्गा के साक्षात दर्शन करना चाहते हैं, तो इस मंदिर में एक बार जरूर जाएं. क्योकि कहा जाता है कि इस मंदिर की मूर्ति से हर रोज़ माता दुर्गा बाहर निकलती हैं। अगर आपकी भक्ति सच्ची है, तो आपको भी माता दुर्गा के साक्षात दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है जो आपके जीवन को सफल बना देगा।
 
जय हो मां दुर्गा की
।। जय माता दी ।।