कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आया राजा कुरैशी – दरोगा को देखते ही झोंक दी थी तमंचे से गोली
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर के घाटमपुर में हिस्ट्रीशीटर दुकानदारों को तमंचा दिखाकर डरा रहा था। सूचना पर घाटमपुर पुलिस पहुंची तो हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि तमंचे से हुई फायर मिस हो गई और पुलिस कर्मी बच गए। जिसके बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। आपको बताते चलें कि गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर पर कई जिलों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर का आपराधिक इतिहास खंगाल चुकी है।
खाकी को देखते ही हिस्ट्रीशीटर ने झोंका
घाटमपुर नगर के नौबस्ता पूर्वी मोहल्ला निवासी राजा कुरैशी घाटमपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गुरुवार को वह नगर के कजियाना मोहल्ले में तमंचा लेकर दुकानदारों को धमकाने के साथ उनसे हफ्ता मांग रहा था। जिस पर दुकानदारों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर घाटमपुर पुलिस पहुंची तो हिस्ट्रीशीटर राजा कुरैशी ने पुलिस पर तमंचा तान दिया। पुलिस ने भी हिस्ट्रीशीटर राजा कुरैशी पर अपनी रिवाल्वर तान दी। जिस पर हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी, इस दौरान तमंचे की कारतूस मिस हो गई। जिससे पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस राजा कुरैशी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आई जहां पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राजा कुरैशी की क्राइम हिस्ट्री खंगाली तो उस पर कानपुर देहात और नगर में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि राजा कुरैशी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। उस पर हत्या करने का प्रयास समेत शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरोगा ने लिखाया हत्या का मुकदमा
घाटमपुर थाने में तैनात दरोगा संदीप तोमर की तहरीर पर घाटमपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर राजा कुरैशी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर राजा कुरैशी पर लूट, हत्या, चोरी, छिनैती आदि के लगभग एक दर्जन मुकदमे कानपुर देहात और नगर के थानों में दर्ज हैं।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21