Kanpur News – देश में अब तक हुए पेशाब कांड में एक और कांड जुड़ गया, जब नशे में धुत दो सिपाही खुलेआम इस शर्मसार घटना को अंजाम दे बैठे। सिपाहियों को रोका भी गया था लेकिन वह नहीं माने तो दोनो सिपाहियों का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल होते ही हर जगह चर्चा होने लगी और पुलिस विभाग की बदनामी। जिसको संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने आरोपी दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का कार्य किया।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो यूपी पुलिस के उन दो सिपाहियों का है, जो कानपुर के दो सिपाहियों का है, जो नशे में धुत होकर एक ठेले पर पेशाब करते नजर आ रहे हैं। सिपाहियों की इस खुलेआम हरकत को देख किसी अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल करने का काम किया होगा। कुछ ही देर बाद पूरे कानपुर समेत यूपी के जिन जिलों में इस वीडियो को देखा गया तो तरह तरह की चर्चाएं शुरू होने लगी। इसी बीच कानपुर की कमिश्नर पुलिस ने इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया।
एडीसीपी लखन लाल ने बताया कि वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो उसमे दिख रहे सिपाहियों की पहचान कांस्टेबल लोकेश राजपूत और हेमंत कुमार के रूप में हुई। वीडियो के अनुसार दोनो एक ठेले पर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की छवि धूमिल करने वाले लोकेश और हेमंत को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ पुलिस जांच बैठा दी गई है। एडीसीपी लखन यादव ने इस पूरे प्रकरण पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि एसीपी कलक्टरगंज की रिपोर्ट पर दोनों को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच बैठाई गई है।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है