बीएससी की परीक्षा में बैक लगने से छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
जनपद में कल देर शाम को बीएससी परीक्षा में बैक लगने से परेशान होकर एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही जैसे ही उसकी मां ने देखा तो तुरंत अपने देवर को सूचना दी वही पहुंचे देवर ने पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही मृतिका की मां का रो रो कर बुरा हाल है।
आपको बता दे की पूरा मामला बांदा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कतई मील के पास का है जहां की रहने वाला छात्रा ने बीएससी प्रीवियस ईयर की छात्रा ने दो सब्जेक्ट में बैक लगने की वजह से खपरैल को घन्नी पर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। वही परिजनों ने बताया की उस समय घर में मां के अलावा और कोई नही था और उसने अंदर वाले कमरे में फांसी लगाई है। वही जब मां अंदर गई तब देखा की मेरी बेटी फांसी के फंदे में झूल रही है। उसके बाद मां ने तुरंत अपने देवर को सूचना दी। देवर ने पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतिका के पिता का देहांत 5 साल पहले हो गया था।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है