Kannauj News : दुकान के गेट मे लगा ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में हुई चोरी
( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के हसेरन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। अज्ञात चोरों द्वारा बड़े ही आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। अज्ञात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक का कीमती सामान चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। दुकान स्वामी ने जाना तब उसके होश उड़ गए। सुबह होते ही चौकी पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर चोरों ने बोला धावा
नादेमऊ कस्बा के मार्केट मे राजीव इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के बाहर लगा गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर ली। दुकान स्वामी राजीव सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो गेट का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने देखा दुकान से महज कीमती सामान इनवर्टर बैटरी पंखा तार स्टेबलाइजर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब था। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुकानदार राजीव ने करीब लाखों रुपए के सामान की चोरी होने की भी बात कही है।
चौकी से चंद कदम की दूरी पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर चोरी
आपको बताते चलें चौकी से महज की दूरी पर राजीव इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर अज्ञात चोरों ने बीती रात गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पर सवाल उठना शुरू हो गया है। अब देखना होगा पुलिस किस तरह कस्बा में हुई चोरी का खुलासा करती है।
चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी को दिया प्रार्थना पत्र
राजीव इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हुई चोरी का राजीव ने कस्बा चौकी प्रभारी ब थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार राजीव ने बताया अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद हैं। कस्बा में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25