3

Recent News

Bulldozer Action UP: संभल में ईदगाह और इमामबाड़ा जमींदोज, DM बोले - "बुलडोजर चलाने का खर्च भी वसूलेंगे"

Bulldozer Action UP: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन लेते हुए ईदगाह और…

Ghaziabad Fire: इंदिरापुरम में फायर ब्रिगेड की देरी से 400 झुग्गियां जलकर खाक, कई सिलेंडर फटे.. देखें Video!

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से…

Foldable iPhone का पूरा डिजाइन लीक - ऐसे फीचर्स जो आपके होश दें, सितंबर में इस प्राइस पर हो सकता है लॉन्च
पीलीभीत में बड़ा खाद घोटाला: बिना मांग यूरिया-डीएपी की भारी बिक्री, एक किसान को 30-33 बैग तक खाद, प्रशासन ने लाइसेंस निलंबित

पीलीभीत में  बड़े खाद घोटाले की अशंका! नियमों को ताक पर रखकर यूरिया-डीएपी की जमकर बिक्री, प्रशासन सख्त जनपद पीलीभीत…

BLA Attack Video: बलोचों ने अपनाया ईरानी तरीका! पाकिस्तान को समुद्र में घेरकर मारना शुरू, खुद डाला वीडियो

BLA Attack Video: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात और ज्यादा बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)…

3

Recent News

Bulldozer Action UP: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन लेते हुए ईदगाह और…

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से…

पीलीभीत में  बड़े खाद घोटाले की अशंका! नियमों को ताक पर रखकर यूरिया-डीएपी की जमकर बिक्री, प्रशासन सख्त जनपद पीलीभीत…

BLA Attack Video: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात और ज्यादा बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)…

Breaking News

Kanpur News – जिला कारागार कानपुर के कैदी बना रहे दीपावली के दीपक – आपके घरों को करेंगे रौशन

कानपुर समाचार – जेल के कैदियों की अनूठी पहल – बंदियों द्वारा बनाए गए दीपक बने हुए हैं चर्चा का केंद्र – आप भी देखिए झलक 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर  
 
Kanpur News – जेल में बंद कैदी वैसे तो अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं। जिनके लिए सबसे बड़ी सजा मानी जाती है अपने परिवार और अपनों से दूर रहना। ऐसे में अगर मौका दीपावली जैसे त्यौहार का हो तो घर की याद आना स्वाभाविक ही माना जाता है। अब जेल से बंदी घर तो नहीं जा सकते लेकिन इस दिवाली उनके हाथों से बनाए हुए मिट्टी के दीपक जरूर उनके खुद के घर रोशन करेंगे।
 
दिन में चला रहे चाक 
 
तस्वीर में दिख रहा है कि लगातार चाक चला रहे बंदी को कुम्हार का हुनर तो आता है, लेकिन इस बार मिट्टी के दीपक बनाने के पीछे मकसद अलग है। मकसद है अपने घर को रोशन करना। इस दिवाली घर से दूर जेल में रहने वाले कैदियों को घर की और घर में उनके परिजनों को उनकी याद तो आती ही है। आपस में एक भावनात्मक डोर बंधी रहे इसके लिए कानपुर जेल के बंदी अपने हाथों से दीपक बनाने में लगे हुए हैं।  
 
मिलाई के दौरान परिजनों को देंगे अपने हाथ के दीपक 
 
इन दीपकों को बनाने में खास बात यह है कि बंदी इनको चाक की सहायता से खुद बना रहे है। दीपक को बनाने के बाद बंदी इसको अपने परिजनों को उस समय देंगे जब वो जेल में मिलाई करने आएंगे। इस तरह से बंदियों के घर दिवाली पर उन्हीं के हाथों बने दीपक उनके घर को रोशन करेंगे। जिसके लिए जिस बंदी को कुम्हार का काम आता था उसने ही अन्य बंदियों को दीपक बनाने के हुनर को सिखाया और अब इस वक्त हजारों दीपक बनाए जा रहे हैं। 
 
क्या बोल रहे जेल अधीक्षक 
 
इस संबंध में जेल अधीक्षक बी.पी. पांडेय कहते हैं कि अपराध करने वालों के लिए जेल की सजा तो है ही लेकिन जेल का मकसद सिर्फ सजा नहीं बल्कि सजा के साथ उनके अंदर एक सुधर और जागरूकता लाना भी एक मकसद होता है। जो अपराध को ख़त्म करने जैसा माना जाता है।