3

Recent News

Kolkata Stampede: दुर्गा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर! कई घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दुर्गा पूजा के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर…

Ayodhya Ram Mandir में CEO के बाद डिप्टी CEO की नियुक्ति की तैयारी! जानिए कौन हैं चंदन राय, जिनका नाम सबसे आगे..

Ayodhya Ram Mandir की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (डिप्टी CEO) की…

UP Election 2027: अखिलेश यादव के BJP से '12 साल, 12 सवाल', बोले- बैंक मजबूत हैं तो गरीबों के खाते से पैसे क्यों कट रहे?

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर…

नवरात्रि में Akshara Singh की आवाज में रिलीज हुआ ‘दुर्गा मइया से सीखऽ..’, मनोज भावुक के बोल और मधुकर आनंद का संगीत..

Akshara Singh Song: नवरात्रि की सप्तमी और मां कालरात्रि की आराधना के खास मौके पर भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा…

Terrorist Encounter: कश्मीर में LoC के पास मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर! घुसपैठ की कोशिश थी या प्लान था कुछ और? जांच जारी..

Terrorist Encounter: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच…

3

Recent News

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दुर्गा पूजा के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर…

Ayodhya Ram Mandir की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (डिप्टी CEO) की…

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर…

Akshara Singh Song: नवरात्रि की सप्तमी और मां कालरात्रि की आराधना के खास मौके पर भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा…

Terrorist Encounter: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच…

Breaking News

BANDA NEWS: मेडिकल कॉलेज से लापता प्रसूता का मिला निर्वस्त्र शव, तीन तारीख को ऑपरेशन से हुई थी डिलीवरी

पुलिस प्रशासन और कॉलेज प्रशासन पर खड़े हुए सवालिया निशान

महिला वार्ड से लगभग 800 मीटर की दूरी पर मिला नाली में पड़ा शव

मेडिकल कॉलेज परिसर में ही हो गया सारा खेल

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस प्रशासन की भारी लापरवाही के चलते बीते दिन मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसूता लापता हो गई जिसकी तलाश प्रशासन भी कर रहा था लेकिन 24 घंटे बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में झाड़ियों के पास एक नाली में निर्वस्त्र शव पड़ा मिला। सूचना पर आला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और कार्रवाई में जुट गया।

BANDA NEWS: मेडिकल कॉलेज से लापता प्रसूता का मिला निर्वस्त्र शव, तीन तारीख को ऑपरेशन से हुई थी डिलीवरीआपको बता दे की ये दिल दहला देने वाला और मेडिकल कॉलेज प्रशासन सहित पुलिसिया कार्रवाई में सवालिया निशान खड़े करने वाला मामला मेडिकल कॉलेज से सामने आया है। जहां तीन तारीख को अतर्रा थाना अंतर्गत अनथुआ गांव निवासी पंचवटी पत्नी रामसेवक प्रसूता ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था और वहीं भर्ती रहकर इलाज करा रही थी लेकिन बीते दिन 8 नवंबर 2023 को सुबह करीब 5 बजे वही दुधमुही बच्ची को छोड़कर लापता हो गई जिसके बाद परिजन उसे तलास्ते रहे नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस भी तलास में जुट गई लेकिन प्रसूता नहीं मिली जिसके 24 घंटे बाद शैल्य चिकित्सा के पीछे झाड़ियों के पास की नाली में महिला का निर्वस्त्र शव मिला जिसके बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और कार्रवाई में जुट गया ।
वहीं परिजन का कहना है की डिलीवरी के बाद ट्रीटमेंट के दौरान प्रसूता का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था उसी के बाद वह सुबह लापता हो गई थी।

अब सवाल यह उठता है की मेडिकल कॉलेज के अंदर इतनी बड़ी घटना हो गई और कॉलेज प्रशासन सोता रहा पुलिस को लापता होने की सूचना बीते दिन ही मिल गई थी फिर भी वह प्रसूता को तलाश नहीं। पाई जबकि प्रसूता का शव महिला वार्ड से लगभग आठ सौ मीटर की दूरी पर मिला ।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी जिसका शव मिला है मौके पर जिला प्रशासन मौजूद है गहनता से जांच की जा रही है फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वाट टीम भी मौजूद है । शव का पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ होगा इस दौर पूरा पैनल मौजूद रहेगा दोषियों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा।