Kannauj News स्कूली बच्चों ने दीपावली की तैयारी, नन्हे-मुन्ने हाथों से बनाए रंग-बिरंगे दीपक
दीपावली का त्योहार आते ही लोग पहले से ही तैयारियों मे जुट जाते है। घर की रंग-रोगन के साथ लोग साज-सज्जा करने मे जुट जाते है] ताकि त्योहार की खुशियों मे चार चांद लग जाएँ। यूपी के कन्नौज से कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई है जिसमे स्कूली बच्चे भी दीपावली की तैयारी करते दिखे । इतना ही नहीं इन नन्हें- मुन्ने बच्चों ने सुंदर-सुंदर आक्रतियों से साज-सज्जा करते हुए दिवाली के दीपक बनाए ।
आपको बताते चलें की दीपावली मे मिट्टी के दीये जलाए जाने की पुरानी परंपरा चली आ रही है। जिसको दिवाली मे मिट्टी के दीपक को शुभ माना जाता है। इसी क्रम मे कन्नौज के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों ने अपने हाथों से रंग-रोगन कर मिट्टी के दीपक को तैयार किया । इन मिट्टी के दीपक को साज-सज्जा के साथ सुंदर तरीके से सजाया जिससे यह लोगों के लिए आकर्षण बन गए। बच्चों के द्वारा तैयार किए गए दीपक को देखकर हर कोई आकर्षित हो रहा है ।
जानें क्या है इन दीपको की खासियत
वैसे तो मिट्टी के दीपक को केवल कुम्हार ही तैयार करता है लेकिन इन बच्चों ने अपने हाथों का कमाल दिखाकर सबका दिल जीत लिया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने स्कूल मे अपने हाथों से पहले तो मिट्टी के दीपक तैयार किए और फिर रंग-विरंगे रंगों के साथ सुंदर और आकर्षित बनाया । सबसे बड़ी बात की इन दीपकों को बिना आग मे पकाए ही मजबूती के साथ बनाया गया है और अलग – अलग डिज़ाइनों मे तैयार किए गए है। रंग-विरंगे यह दीपक अब पूरी तरह से दीवाली मे उजाला फैलाने के लिए तैयार है।

प्रधानाचार्य दी जानकारी
स्कूल के प्रधानाध्यापक आशीष दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के त्योहार को लेकर स्कूल मे दीपक बनाने की प्रतियोगिता रखी गई थी, जिससे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता रहे। इसी क्रम में छात्राओं ने रंग-बिरंगे दीपक सुंदरतापूर्ण बनाए जो काफी आकर्षित है । ऐसी प्रतियोगिताए छात्र-छात्राओं के मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित की जाती है ।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21