3

Recent News

Police Encounter: देहरादून में मारा गया यूपी का बदमाश, एक भाई का पहले हुआ एनकाउंटर, 1100 करोड़ का चक्कर क्या?

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Crime News: यूपी के मिर्ज़ापुर में पुलिस चौकी पर भीड़ का हमला, सिपाही को घसीटकर पीटा.. प्रभारी की वर्दी फाड़ी

Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र…

Latest Hindi News: एकसाथ जलीं 16 लाशें, 1 चिता पर 4 महिलाएं.. कई गाँव में पसरा मातम, 6 बच्चे भी शामिल..

Latest Hindi News: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मजदूरों…

Crime News: CM के जिले में सनसीखेज वारदात! सूखे नाले में दफन मिली जींस-टॉप पहनी महिला और बच्चे की लाश..

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुलरिहा इलाके में सूखे…

Crime News: पीलीभीत में शादी समारोह में चली गोली, युवक के गले में लगी.. DJ पर दबंगों ने की ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग..

Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की खतरनाक घटना सामने आई है।…

3

Recent News

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र…

Latest Hindi News: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मजदूरों…

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुलरिहा इलाके में सूखे…

Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की खतरनाक घटना सामने आई है।…

Breaking News

रॉकेट पोस्ट स्पेशल – जानिए धनतेरस में अपनी राशि के हिसाब से किस वस्तु की करें खरीदारी – ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा

धनतरेस 2023 – अगर आप अपनी राशि के अनुसार करते हैं खरीदारी तो पूरे साल मिलेगी सुख समृद्धि – होगी धन वर्षा 
 
Dhanteras 2023 – दीपावली के 2 दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस के दिन लोग सोने या चांदी के आभूषणों आदि की खरीदारी करते हैं। आज के दिन आभूषण खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। हालांकि लोग धनतेरस के दिन वाहन और अन्य सामानों की भी खरीदारी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त भी निर्धारित होता है और मुहूर्त के दौरान खरीदारी करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस लिए ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा जी आपको बताने जा रहें हैं कि आप अपनी राशि के मुताबिक खरीदारी कर सकते हैं, जो आपको सुख-समृद्धि प्रदान करेगा। 
 
धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी
 
इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को यानी आज है। इस दिन आप जमकर खरीदारी करने की योजना बना चुके होंगे। बाजार में भी तरह-तरह के आकर्षक सामान और बेहतरीन डिजाइन वाले आभूषण तैयार हैं जो आपके आने का इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं इस धनतेरस आप अपनी राशि के मुताबिक कौन से सामान खरीद सकते हैं और कैसा सामान खरीदना आपके लिए सबसे शुभ और अच्छा रहेगा। 
 
मेष राशि
 
मेष राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का बर्तन खरीदना चाहिए| इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी भी अच्छी होती है| यदि कपड़े खरीदने की योजना बना रहे हैं तो लाल रंग का शर्ट जरूर खरीदें|
 
वृषभ राशि
 
चांदी या तांबे का बर्तन खरीदना शुभ होता है। इससे भाग्योन्नति होती है| घर के बुजुर्गों के लिए कपड़े खरीदना आपके लिए शुभ होगा| चांदी की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा भी खरीद सकते हैं।  साथ ही किसी को चांदी का उपहार भी दे सकते हैं। 
 
मिथुन राशि
 
मिथुन राशि वालों को सोने के आभूषण या सोने का सिक्का खरीदना चाहिए| घर के लिए जरूरी वस्तु की भी खरीदारी की जा सकती है। मिथुन राशि के लोग घर में बरकत बनाए रखने के लिए किचन के आइटम जरूर खरीदें। 
 
कर्क राशि
 
कर्क राशि वाले लोगों के के लिए चांदी या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा होता है। आप सफेद रंग की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं| आपके लिए चांदी का श्रीयंत्र खरीदना भी शुभ होगा। 
 
सिंह राशि
 
सिंह राशि वालों के लिए तांबे का बर्तन खरीदना अच्छा रहता है। इस दिन आपको शेयर आदि में निवेश से बचने की जरुरत है| आप सोने के आभूण भी खरीद सकते हैं। 
 
कन्या राशि
 
कन्या राशि के लोग इस दिन गोल्ड, सिल्वर आदि की खरीदारी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए भी दिन अच्छा है| हाथी दांत से बनी वस्तुएं भी आपके लिए शुभ साबित होंगी। 
 
तुला राशि
 
तुला राशि वालों के लिए घर के लिए सजावट के सामान, सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ी वस्तु आदि की खरीदारी अच्छी मानी जाती है। किचन के लिए भी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आप चमकीली चीज किसी को उपहार देने के लिए खरीद सकते हैं। 
 
वृश्चिक राशि
 
आपको लोहे की वस्तु खरीदने से परहेज करना चाहिए| इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ ही सोने-चांदी के सामान, बर्तन आदि खरीदना भी अच्छा होता है।  इस दौरान नया मोबाइल खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। 
 
धनु राशि
 
धनु राशि वालों के लिए भी सोने-चांदी आभूषण की खरीदारी अच्छी होती है। आप बर्तन के साथ ही प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं| पीले रंग की वस्तु उपहार देने के लिए आपको खरीदना चाहिए। 
 
मकर राशि
 
मकर राशि वालों के लिए आभूषण, बर्तन आदि खरीदना अच्छा रहेगा। हालांकि आप इस दिन कोई भी वस्तु खरीदेंगे, तो वह फलप्रद ही रहेगी| आपको अपने लिए नीले रंग के कपड़े भी खरीदना चाहिए। 
 
कुंभ राशि
 
धनतेरस के दिन अचल संपत्ति की खरीदारी से आपको परहेज करना चाहिए। हालांकि, ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि की खरीदारी लाभप्रद होगी| लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर वाला चांदी का सिक्का आपके लिए अच्छा रहेगा। 
 
मीन राशि
 
मीन राशि वालों के लिए सोने और चांदी के सामानों के साथ ही लकड़ी के सामान की खरीदारी भी शुभ होती है। आप कपड़े भी खरीद सकते हैं| आप घर की सजावट के लिए पीले फूल भी खरीदें। 
 
जानिए धनतेरस का शुभ मुहूर्त
 
धनतेरस – शुक्रवार 10 नवंबर, 2023
धनतेरस पूजा मुहूर्त – 05.47 बजे से से 07.43 बजे तक
अवधि – 01 घंटा 56 मिनट
 
त्रयोदशी तिथि शुरू – 10 नवंबर को 12.35 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 11 नवंबर को 1:57 बजे
 
 
संम्पर्क हेतु – ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा,  कानपुर (उत्तर प्रदेश)
मो०: 9956384900 8840265991
E-mailneerajsharma08346@gmail.com