कानपुर-शाम 5 बजे से लेकर रात के 11बजे तक तेज हवा चलने से प्रदूषण की मात्रा भी कम हुई रिकॉर्ड।
Kanpur News: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह सुबह 4:00 बजे से लेकर दिन में 11बजे तक और शाम 5 बजे से लेकर रात के 11बजे तक तेज हवा चलने से प्रदूषण की मात्रा भी कम रिकॉर्ड हुई है। मंगलवार को महानगर का प्रदूषण 188 एक्यूआई रहा, जबकि एक दिन पहले दीपावली के बाद प्रदूषण अधिकतम 193 एक्यूआई दर्ज हुआ। दिवाली के दिन आधी रात को प्रदूषण की मात्रा सामान्य 50 एक्यूआई से 8 गुना अधिक रही।
तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक सुबह और शाम के समय हवा की रफ्तार में इजाफा होगा। हवा करीब 3 से 5 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है मौसम विभाग प्रमुख डॉक्टर एसएन पांडे ने बताया कि हवाओं की गति तेज होने की वजह से पटाखों के धुएं और धूल वाले कण आपस में चिपकने की बजाय दूर दूर छिटक गये हैं, जिससे एक्यूआई काफी कम रहा। इस बीच अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम नमीं 96 और न्यूनतम 54 प्रतिशत रही, वहीं नेहरू नगर में एक्यूआई 188 किदवई नगर में 172 कल्याणपुर में 141एक्यूआई दर्ज किया गया।