Breaking – यूपी से आई बड़ी खबर – कानपुर के चर्चित पिंटू सेंगर के हत्यारोपी को एनकाउंटर किया गया ढेर
ब्रेकिंग न्यूज – कालिया उर्फ घोड़ा की हुई एसटीएफ से आमने सामने की मुठभेड़, इलाज के दौरान कालिया की हुई मौत – डिप्टी एसपी को भी लगी गोली
रिपोर्ट – शिवा शर्मा / नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Breaking News – उत्तर प्रदेश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बसपा नेता पिंटू सेंगर के हत्यारोपी कालिया उर्फ घोड़ा को एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिसे इलाज के लिए ले जाय गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। विस्तृत जानकारी के अनुसार एसटीएफ और कालिया उर्फ घोड़ा के बीच यूपी के मऊरानीपुर झाँसी में मुठभेड़ हुई। जिसमे आमने सामने की चली गोली में कालिया गोली लगने से परास्त हो गया और फिर घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इलाज के दौरान हुई मौत
करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में एसटीएफ के डिप्टी एसपी व एक जवान को भी गोली लगी है। वहीं जब कालिया उर्फ घोड़ा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया जहाँ उसकी मौत हो गई। मृतक कालिया पर झाँसी पुलिस की तरफ से एक हत्या के मामले में 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसकी तलाश एसटीएफ को थी।
2020 में की थी पिंटू सेंगर की हत्या
आपको बताते चलें कि 20 जून वर्ष 2020 में कानपुर के चकेरी इलाके में रहने वाले चर्चित बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या कर दी गई थी। जिसमें गिरफ्तार हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया था। कालिया की मौत की खबर सुनते ही पिंटू सेंगर के खेमे में ख़ुशी देखी जा रही है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22