Kanpur News – महिला ने सिपाहियों पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, सीएम योगी की जनसुनवाई में होगा न्याय
कानपुर समाचार – दागदार सिपाहियों के खिलाफ महिला ने सीएम पोर्टल पर दर्ज की अपनी शिकायत, जानिए क्या था पूरा मामला
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – यूपी पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की छवि और कुछ जांबाज जवानों की मेहनत पर उस वक्त पानी फिर जाता है जब इस विभाग के कुछ लोग अपनी कार्यशैली के विपरीत चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही ताजा मामला कानपुर से सामने आया है। जहां एक महिला ने सिपाहियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने सिपाहियों के खिलाफ सीएम के पोर्टल में भी शिकायत की है।
जानिए पूरा प्रकरण
घाटमपुर पुलिस अपने सिपाहियों के कारनामों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अभी सिपाही पर अश्लीलता करने के आरोपों की जांच चल ही रही है कि इसी थाने में तैनात सिपाहियों के कारनामे का एक और मामला सामने आया है।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत
घाटमपुर थाना क्षेत्र के हथेरुआ गांव निवासी राजू चौहान की पत्नी सरोज सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। महिला ने शिकायत पत्र देकर बताया कि जाजपुर चौकी में तैनात सिपाही चंद्रपाल और राम विशाल बीते दिनों उनके घर पर आए और उनके पति राजू चौहान को पूछा, जिस पर महिला ने पति के बाहर होने की बात बताई तो सिपाहियों ने उससे बीस हजार रुपए की घूस मांगी।
यह है आरोप
आरोप है कि सिपाहियों ने महिला को बीस हजार रुपए की घूस न देने पर उसके पति को मुकदमे में फंसाने के साथ जेल भेजने की धमकी दी। जिस पर महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत करने के साथ घाटमपुर एसीपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया की जानकारी मिली है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करवाई जायेगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 20